{"_id":"6a76325f02b947bcd6029b2d","slug":"five-groups-leave-for-haridwar-to-bring-the-dak-kavad-narnol-news-c-203-1-sroh1011-128931-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डाक कावड़ लाने के लिए 5 समूह हरिद्वार के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डाक कावड़ लाने के लिए 5 समूह हरिद्वार के लिए रवाना
विज्ञापन
फोटो संख्या:84- कावंड लेने के लिए रवाना होने से पहले माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में महंत शक्त
महेंद्रगढ़। सावन माह में माता भूरा भवानी मंदिर में महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना के साथ डाक कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। मंदिर में शिव परिवार, माता भूरा भवानी तथा अन्य देवी-देवताओं के दर्शन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार और बोल बम के जयकारों के बीच पांच समूह हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
महंत शक्तिनाथ महाराज ने कावड़ियों को रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट कर यात्रा की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि डाक कावड़ सेवा त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक है तथा भगवान भोलेनाथ सभी कावड़ियों की मनोकामना पूर्ण करें।
मिशन जनसेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि तीन समूह वीरवार देर शाम और दो समूह शुक्रवार को गांव सिसोठ से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। प्रत्येक समूह में दर्जनों शिव भक्त शामिल हैं। जो बिना विश्राम किए डाक कावड़ के माध्यम से गंगाजल लाकर माता भूरा भवानी के शिवालय और बाबा जाखदेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।