फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five-day Youth Red Cross training camp inaugurated

Mahendragarh-Narnaul News: पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Wed, 17 Jan 2024 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Five-day Youth Red Cross training camp inaugurated
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में मंगलवार से पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। डीसी व रेडक्रॉस सोसाइटी महेंद्रगढ़ की प्रधान मोनिका गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव महेश गुप्ता के निर्देशन में आयोजित शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूथ रेडक्रॉस के संबंध में कहा कि इस संस्था के माध्यम से निरंतर युवाओं को जनहित में कार्य हेतु प्रशिक्षित किया जाता है। यह संस्था राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान रखती है और इसके उल्लेखनीय कार्यों के परिणाम स्वरूप ही इसे अनेकों प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के समन्वयक प्रो. दिनेश चहल ने शिविर में प्रतिभागिता करने वाले अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया। शिविर के प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य की कुशलता के लिए प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में विषयागत सूक्ष्म जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा ने यूथ रेड क्रॉस के उद्देश्यों से अवगत कराया। शिविर में प्राथमिक उपचार के प्रवक्ता टेकचंद यादव व पवित्रा कुमारी ने रेडक्रॉस के इतिहास, कार्यप्रणाली व सिद्धांतों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। प्रशिक्षण शिविर में जिले के 15 विभिन्न कॉलेजों के 115 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ. रेणु यादव, डॉ. नीलम सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed