फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five clerks were sleeping inside the shop at the time of the accident.

Mahendragarh-Narnaul News: हादसे के वक्त पांच पल्लेदार सो रहे थे दुकान के अंदर

Thu, 29 Feb 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 29 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five clerks were sleeping inside the shop at the time of the accident.
नारनौल। खल-बिनौलों की दुकान में पांच पल्लेदार सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात कारणों से आग लगने से अंदर सो रहे पांच पल्लेदारों में से दो बाहर निकल गए। वह दुकान में आग लगने की सूचना मालिक को देने के लिए उनके घर चले गए। वहीं तीन पल्लेदार अंदर फंसे रह गए, जिसकी वजह से दो की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आदमी अपने परिवार का लालन पोषण करने के लिए हजारों किलोमीटर दूर पहुंच जाता है, लेकिन उसे क्या पता कि वहां एक दिन एक वक्त की रोटी के चक्कर में किसी हादसे का शिकार हो जाएगा। ऐसा ही कुछ नारनौल की अनाज मंडी में हुए हादसे में मृतकों के साथ हुआ है। बिहार के बेगूसराय जिले के गांव बदीया गांव के दुखीराम का शव अभी अस्पताल में रखा हुआ है। मृतक के परिजन अभी नारनौल नहीं पहुंचे है उनके शुक्रवार को पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में शुक्रवार को ही मृतक का पोस्टमार्टम किया जा सकेगा। वहीं दूसरी तरफ कोटपुतली के गांव जीणगोर निवासी कुलदीप अपनी बीवी बच्चों से दूर नारनौल में दो वक्त की रोटी के लिए मजदूरी करने के लिए आया था। कुलदीप की शादी हो चुकी है और एक लड़की है। इसके अलावा मुसनौता निवासी महेश की भी गंभीर हालात बनी हुई है। उनका रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। टनास्थल का निरीक्षण करने एसपी दीपक सहारन, डीएसपी हरदीप सिंह, सिटी एसएचओ व अन्य अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन




पीड़ित परिवार के प्रति जताई संवेदना : मंत्री ओमप्रकाश यादव

नारनौल अनाज मंडी में हुई आगजनी घटना में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना है। इस संकट की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी, वह पीड़ित परिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में 25 लाख रुपये का जला सामान : चंद्रशेखर
आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दुकान के अंदर लाखाें रुपये का सामान रखा हुआ था। करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उसे आग की सूचना दुकान में सो रहे दो पल्लेदारों ने दी। जिसके बाद दमकल केंद्र को जानकारी दी।


पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच: डीएसपी
डीएसपी हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर रात को ही पहुंच गई थी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed