{"_id":"614cc34a8ebc3e0dd716929e","slug":"five-accused-including-a-minor-arrested-in-former-sarpanch-murder-case-narnol-news-rtk624918077","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौंदा हत्याकांड में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लिया पांच दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौंदा हत्याकांड में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लिया पांच दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
कनीना पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। गांव धनौंदा में पूर्व सरपंच विक्रम के हत्याकांड के मामले में कनीना पुलिस टीम ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए इसे पुरानी रंजिश के कारण हुई वारदात बताया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनौंदा निवासी आकाश, मंजीत, रविंद्र, मनोज के रूप में हुई है।
जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देशानुसार में काम कर रही पुलिस टीम ने वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी न्यायालय में पेश किया है। यह नाबालिग मृतक पर निगरानी रखते हुए सारी खबर आरोपियों तक पहुंचा रहा था। नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। कनीना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि धनौंदा गांव निवासी देवीराम ने कनीना थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मंगलवार शाम के समय वह अपने चचेरे भाई विक्रम और चेतराम के साथ उसके भाई विक्रम के गांव में स्थित कार्यालय में बैठे थे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि बाहर जाकर देखा तो कुछ व्यक्ति अपने हाथ में पिस्टल और धारदार हथियार लिए हुए खड़े थे। जिन्होंने मिलकर विक्रम पर धारदार हथियार से वार किए और गोली मारकर घटना स्थल से फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी सहायता से छानबीन के दौरान घटना में एक नाबालिग की संलिप्तता पाई।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है उन्होंने रंजिशन घटना को अंजाम देना बताया। अब पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान आरोपितों से घटना के दौरान प्रयोग किए हथियारों की भी बरामदगी की जाएगी।

वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी- फोटो : Narnol