{"_id":"5fbffea68ebc3eefb87e04b1","slug":"first-health-workers-to-be-vaccinated-when-corona-vaccine-arrives-narnol-news-rtk5839588163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन आने पर पहले हेल्थ वर्कर्स को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन आने पर पहले हेल्थ वर्कर्स को लगेगा टीका
विज्ञापन
नारनौल। कोरोना का टीका अभी भले ही नहीं आया है। लेकिन, टीकाकरण के लिए तैयारी शुरू हो गई है। जिले में करीब तीन हजार सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहले टीका लगाया जाएगा। हालांकि अभी निजी अस्पतालों के कर्मचारियों का डाटा तैयार किया जा रहा है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ ने अहम योगदान है। इस बीमारी के सीधे संपर्क में रहने वाले कई डॉक्टर्स व स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित भी हो चुके हैं। सैंपल लेने के दौरान व उनको मरीजों को दवाइयां देते समय इनका काम भी जोखिम भरा होता है। ऐसे में कोरोना की वैक्सीन आने पर सबसे पहले इन्हीं कोरोना योद्धाओं को टीके लगाए जाएंगे। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण विभाग की ओर से इन स्वास्थ्य कर्मियों के डाटा एकत्रित कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के दौर में सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ को भी सम्मिलित किया जाएगा। इसके लिए उनका भी डाटा तैयार किया जा रहा है। जिला की सरकारी सीएचसी, पीएचसी के साथ ही नागरिक अस्पताल नारनौल व सब डिवीजनल अस्पताल महेंद्रगढ़ के अलावा अन्य सेंटर के स्टाफ भी शामिल रहेंगे।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि जैसे ही वैक्सीन आएगी सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण होगा। ऐसा इसलिए कि स्वास्थ्यकर्मी सबसे ज्यादा संक्रमण के नजदीक रहते हैं। हेल्थ वर्कर्स के संक्रमण होने का भी खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में डॉक्टर्स व स्वास्थ्यकर्मी स्वस्थ रहेंगे तभी वे पीड़ितों का बेहतर इलाज कर पाएंगे। इसलिए ही इनके डाटा जैसे नाम, उनका एड्रेस व अन्य एकत्रित किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भी डाटा लिया गया है। इसमें सरकारी के साथ निजी अस्पतालों से भी डाटा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
---
इन्हें पहले लगेगा टीका
जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर सरकारी कर्मचारियों का डाटा तैयार किया है। इसमें 875 आशा वर्कर, 1355 आंगनबाड़ी वर्कर, 248 एएनएम, 135 पुरुष एएनएम, 113 डॉक्टर, 135 स्टोर कर्मचारी व 221 पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल है। इसके अलावा 52 एंबुलेंस चालक व 62 एलटी समेत अन्य भी शामिल हैं। अभी इसमें आयुष और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों समेत अन्य को शामिल किया जाएगा।