फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firing in the air to create panic in village Bhojavas, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: गांव भोजावास में दहशत के लिए हवाई फायरिंग, केस दर्ज

Sun, 27 Apr 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Firing in the air to create panic in village Bhojavas, case registered
कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें जुटी है।
विज्ञापन

सदर थाना कनीना पुलिस को दी शिकायत में गांव भोजावास निवासी विनोद ने बताया कि उसका मकान आरोपी सोमवीर के मकान के नजदीक है। आरोपी अवैध शराब बिक्री करता है। इसकी शिकायत करने के लिए कहा था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से आए थे। आरोपियों ने मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए पिस्तौल से दो हवाई फायर किए। आरोपियों ने कहा कि शिकायत करोगे जो जान से मार देंगे। विनोद ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। घटना की सूचना डॉयल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना घर के पास से दो खोल भी बरामद किए।
विज्ञापन

वहीं प्रभारी सदर थाना कनीना सज्जन कुमार का कहना है किसूचना मिली थी कि गांव भोजावास में हवाई फायरिंग की गई है। मौके पर जांच की गई है। दो खोल मिले हैं। शिकायत पर चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम बनाकर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed