फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firefighters are ready to deal with any accidents during the festival.

Mahendragarh-Narnaul News: त्योहार पर हादसे से निपटने के लिए दमकलकर्मी तैयार

Sat, 18 Oct 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 18 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Firefighters are ready to deal with any accidents during the festival.
फोटो नंबर-07नारनौल दमकल विभाग के कार्यालय में खड़ी फायरब्रिगेड की गाड़ियां। संवाद
नारनौल। दीपावली पर्व के दौरान किसी भी हादसे से निपटने के लिए दमकलकर्मी सतर्क हैं। विभाग ने दो दिनों तक 24 घंटे ड्यूटी पर रहने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

जिले में 60 दमकलकर्मी तैनात किए गए हैं। दमकल विभाग के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व बाजार स्थित एक दुकान में भी आग लगने से काफी नुकसान हुआ था। नारनौल दमकल कार्यालय में 16 कर्मचारी, अटेली में 7 और नांगल चौधरी में 8 कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे।
नारनौल में तीन दमकल गाड़ियां जबकि अटेली और नांगल चौधरी में एक-एक दमकल वाहन तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, नारनौल शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों में कार्रवाई के लिए एक फायर सिस्टम से लैस मोटरसाइकिल भी तैयार रखी जाएगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को चारा, लकड़ी और ईंधन जैसे सामान को घरों से दूर सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन-
दीपावली पर आगजनी की घटना से निपटने के लिए 24 घंटे कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। कहीं भी आग लगने जैसी घटना हो तो सही पता व छोटा रास्ता दमकल विभाग के कर्मचारियों को बताएं ताकि आसानी से गाड़ी पहुंच सके। आगजनी जैसी घटना की सूचना देने के लिए 112 व 101 के अलावा 01282252102 कार्यालय का भी नंबर है जिसका लोग प्रयोग कर सकते हैं।-राजबीर सिंह, फायर आफिसर, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed