फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire broke out at four places on the same day

एक ही दिन चार स्थानों पर लगी आग

Sun, 03 Apr 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out at four places on the same day
रविवार को शहर से लेकर गांवों तक चार स्थानों पर आग लग गई। पहली घटना शहर के राव तुलाराम चौक के नजदीक कुरहावटा रोड पर अज्ञात कारणों से लगी आग में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित छंगा सैनी ने बताया कि आग लगने से काफी सामान जल गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में दोपहर दो बजे गांव जांजड़ियावास के किसान महेंद्र के गेहूं की फसल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आधा एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जबकि तीसरी घटना में शाम करीब 4 बजे आग लगने से किसान पूर्ण सिंह व रघुनाथ की करीब एक एकड़ में खड़ी गेहूं फसल जलकर राख हो गई। किसान पूर्ण सिंह ने बताया कि शाम चार बजे वह खेतों में कटाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारियों के कारण गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। आग लगने पर आसपास खेतों के किसान व ग्रामीणों कड़ी मशक्कत कर दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। वहीं चौथी घटना में शाम पांच बजे गांव सिसोठ में ग्रामीणों द्वारा गांव के आसपास रखे गए ईंधन में आग लग गई। आग की सूचना ग्रामीणों द्वारा दमकल केंद्र को देने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

----------
112 पर दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
गांव पाथेड़ा में आगजनी की घटना 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। बता दें कि इससे पूर्व भी शनिवार को गांव माजरा कलां में भी दोपहर के समय आग लग गई थी। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में किसान अपनी फसलों पर विशेष निगरानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दमकल विभाग की टीम ने दिखाई तत्परता
महेंद्रगढ़ दमकल विभाग की टीमें में शामिल चालक राम सिंह, देवेंद्र कुमार, सुखबीर सिंह व महेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed