{"_id":"6a243e7fa397f1f729014fe7","slug":"fir-against-two-mining-companies-for-dumping-debris-on-panchayat-land-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140866-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पंचायत भूमि पर मलबा डालने के आरोप में दो खनन कंपनियों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पंचायत भूमि पर मलबा डालने के आरोप में दो खनन कंपनियों पर एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। ग्राम पंचायत दोस्तपुर की भूमि पर अवैध रूप से मलबा डालने के मामले में दो खनन कंपनियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की ओर से पारित प्रस्ताव और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की सिफारिश के आधार पर की गई।
ग्राम पंचायत दोस्तपुर ने 29 मई 2026 को आरोप लगाया था कि सहज भारती माइंस व देवता लाइम स्टोन की ओर से पंचायत की भूमि पर बिना किसी अनुमति के डंपरों से मलबा डाला जा रहा है। पंचायत का कहना है कि बार-बार रोकने के बावजूद कंपनी संचालकों ने मलबा डालना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
मामले में पंचायत सदस्य नितिन कुमार की ओर से विभिन्न स्तरों पर शिकायतें भी दर्ज करवाई गई थीं। इसके बाद पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनहित एवं गांव हित को देखते हुए संबंधित कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पंचायत ने सरपंच को मुकदमा दर्ज कराने तथा मामले की पैरवी करने का अधिकार भी प्रदान किया।
विज्ञापन
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार ने प्रस्ताव की प्रति और पैमाइश रिपोर्ट थाना प्रबंधक नांगल चौधरी को भेजते हुए एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया था। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।