{"_id":"69fcd3f52eda0d225b00f354","slug":"filth-spreads-in-main-markets-due-to-employee-strike-general-public-inconvenienced-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126275-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारी हड़ताल पर होने से मुख्य बाजारों में फैली गंदगी, आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारी हड़ताल पर होने से मुख्य बाजारों में फैली गंदगी, आमजन परेशान
विज्ञापन
फोटो संख्या:54 पीएमश्री स्कूल के पास सड़क पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
महेंद्रगढ़। सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण शहर के मोहल्लों व मुख्य बाजारों में सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। सफाई व्यवस्था बिगड़ने से आमजन व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को अब आठ मई तथा दमकल विभाग ने 10 मई तक बढ़ा दिया है।
सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार व दमकल विभाग के कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर संघ व सरकार के मध्य कई बार वार्ता हो चुकी है और इनमें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं।
वहीं, सफाई व सीवर कर्मचारियों की पक्की भर्ती नहीं की गई है, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन लागू करना, फायर कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण देने, जोखित भत्ता लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना सहित अन्य मांगों को लेकर संघ के पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधियों से कई बार बातचीत हुई।
विज्ञापन
बॉक्स
कर्मचारियों की सरकार की चल रही इस खींचतान में आमजन को पिसना पड़ रहा है। पहले प्रतिदिन सफाई होती थी लेकिन एक सप्ताह से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने से पूरे शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं। -रवि कुमार, मोहल्ला काली का टिब्बा
बॉक्स
नगर पालिका कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण शहर में सफाई चरमरा गई है। प्रदेश सरकार व सफाई कर्मचारियों के बीच आमजन परेशान हो रहा है। डोर-टू-डोर में लगे कर्मचारी केवल डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठा रहे हैं। -कमल सैनी, मोहल्ला सैनीपुरा
-- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी की ओर से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। डंपिंग प्वाइंटों से नियमित रूप से कचरे का उठान हो रहा है। बाजार में नियमित सफाई के लिए अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी।-रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका, महेंद्रगढ़