{"_id":"61bcd6929d2ebb00397d5ca3","slug":"fight-for-urea-one-farmer-got-only-three-bags-narnol-news-rtk6330384149","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया के लिए मारामारी, एक किसान को तीन बैग ही मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया के लिए मारामारी, एक किसान को तीन बैग ही मिले
विज्ञापन
सतनाली अनाज मंडी में यूरिया के लिए लगी किसानों की लाइन। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतनाली में निजी बिक्री केंद्रों पर यूरिया के लिए शुक्रवार को किसानों की लंबी लाइन लग गई। सतनाली में निजी बिक्री केंद्रों पर एक हजार बैग यूरिया आई थी जिसकी जानकारी मिलने के बाद किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित निजी बिक्री केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लगी दिखाई दी। किसानों की भीड़ के कारण केंद्र के पास दूर तक सड़क पर एक ओर आवागमन पूर्ण रूप से बाधित रहा। लाइन में लगे किसानों को टोकन वितरित किए गए जिसके बाद प्रति किसान तीन बैग यूरिया का वितरण किया।
लाइन में लगे किसानों ने बताया कि इस समय खेतों में यूरिया की सख्त जरूरत है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में यूरिया नहीं मिल पा रही है। खाद आते ही किसानों की लंबी लाइनें लग रही हैं। कुछ दिन पहले तक डीएपी के लिए भी यही परेशानी थी। किसानों ने पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करवाने की मांग की।
कृषि अधिकारी सज्जन धनखड़ ने बताया कि सतनाली में एक निजी खाद-बीज बिक्री केंद्रों पर यूरिया के एक हजार बैग पहुंचे हैं। किसानों को लाइन बनवाकर टोकन दिए जा रहे हैं और इसके बाद प्रति किसान तीन बैग यूरिया वितरित की जा रही है।