फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fight broke out between two communities in annual fair of Shivnath temple in Khedi village of Mandi Ateli

Narnaul: गांव खेड़ी में मंदिर के वार्षिक मेले में दो समुदायों के बीच मारपीट, पार्षद समेत छह को आई चोट

Tue, 13 Sep 2022 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Sep 2022 01:30 PM IST
सार

शिकायत में कहा गया है कि सभी ने सोची समझी साजिश के आधार पर उनकी धार्मिक आस्था और मंदिर में स्थापित मूर्तियों को तोड़ने, जाति सूचक शब्द कहने का काम किया है। इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Fight broke out between two communities in annual fair of Shivnath temple in Khedi village of Mandi Ateli
वार्षिक मेले में दो समुदायों में मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मंडी अटेली खंड के गांव खेड़ी में स्थापित शिवनाथ मंदिर के वार्षिक मेले में दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। इसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर दो दर्जन लोगों को नामजद कर तीन दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव खेड़ी निवासी मुकेश कुमार पुत्र मनोहर लाल ने कांटी चौकी में दी शिकायत में बताया है कि गांव खेड़ी की अनुसूचित जाति की बस्ती के पास बाबा शिव नाथ का एक मंदिर है। इस मंदिर में हर साल मेला लगता है। 10 सितंबर को भी इसमें मेला लगा था। रात करीब आठ बजे वे कुछ लोगों के साथ मंदिर का काम संभाल रहे थे। इस दौरान गांव खेड़ी के अंकित, हितेश, बाबूलाल, वीरेंद्र, सीताराम, नरेंद्र, अमित, भज्जी, कुल्लू, पवन, रोहित, साहिल, भोला, सूरजपाल, राकेश, दीपांश,  दीपक, पीके व दूसरे बिरादरी के 30-35 लोग आए और मंदिर में घुस गए। उनके पास लाठी-डंडे, लोहे के पाइप, बाल्टी और कुर्सी आदि थी। आते ही उन्होंने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उनके अलावा महेश, अश्वनी पार्षद, प्रीतम को चोट लगी। पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दूसरी बिरादरी के पवन के हाथों में लाठी थी, जिसने महेश को चोट मारी है। अमित और दीपक के पास भी लाठियां थी। सीताराम ने हाथ पर पंच पहना है। हमलावरों ने कहा कि तुम मेले का आयोजन कैसे करोगे। सभी को मंदिर में जान से मार देंगे। इस दौरान बाबूलाल ने मंदिर में घुसकर मंदिर में स्थापित मूर्ति को भी खंडित कर दिया, लेकिन टाइलों की वजह से वह फर्श पर गिर गया। इससे उसको चोट लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि सभी ने सोची समझी साजिश के आधार पर उनकी धार्मिक आस्था और मंदिर में स्थापित मूर्तियों को तोड़ने, जाति सूचक शब्द कहने का काम किया है। इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पूर्व में भी मेला अवसर पर उक्त बिरादरी के लोग झगड़ा करते आए हैं। झगड़े के दौरान उन्होंने इसकी सूचना 112 पर दी जिस पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस पहुंचने के बाद सभी वहां से भाग गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed