फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fertilizer seed vendors strike in protest against theft of fertilizers in the grain market

अनाज मंडी में हुई लूट के विरोध में खाद बीज विक्रेताओं ने की हड़ताल

Thu, 21 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer seed vendors strike in protest against theft of fertilizers in the grain market
अटेली में बैठक करते खाद् बीज विक्रेता। - फोटो : Narnol
मंडी अटेली। अटेली अनाज मंडी में डीएपी खाद की चोरी के मामले को लेकर वीरवार को कस्बे के खाद बीज विक्रेता अपनी दुकानें बंद रखीं। इससे रबी की बिजाई के लिए खाद बीज के लिए किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद से खाद-बीज विक्रेता अपनी सुरक्षा को लेकर असहाय महसूस कर रहे हैं। जिला प्रशासन को अटेली क्षेत्र में खाद-बीज की दुकानें बंद की सूचना मिली करीब डेढ़ बजे एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व कृषि अधिकारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करवाने के आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करवाई। इस मौके पर डीडीए वजीर सिंह, क्यूसीआई डॉ. संजय यादव, मार्केट कमेटी कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव यदुराज यादव, सुरेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र यादव, विनोद कटकई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खाद बीज विक्रेताओं ने दिखाई एकजुटता, बंद रखे प्रतिष्ठान
मंडी अटेली। अटेली की अनाज मंडी में डीएपी खाद लूट को लेकर विष्णु कुमार एंड कंपनी की खाद बीज की दुकान पर क्षेत्र के विक्रेताओं की बैठक हुई। जिसमें बिरेंद्र लांबा ने कहा कि बुधवार को किसानों की भीड़ ने अटेली अनाज मंडी में खाद बीज विक्रेता के दिनदहाड़े डीएपी बैग की लूट करना बेहद निंदनीय है। कांग्रेस संगठन सचिव सुरेंद्र पटवा ने अटेली अनाज मंडी में हड़ताल पर बैठे खाद-बीज विक्रेताओं व किसानों की समस्या सुनीं। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज व बाजरे का एमएसपी नहीं खरीद किए जाने पर कांग्रेस 25 अक्तूबर को प्रात: 9 नई अनाज मंडी अटेली में जन जागरण अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed