{"_id":"62a0e67ded2ed7793c78e369","slug":"females-carry-out-the-kalash-yatra-narnol-news-rtk6490149114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव भगड़ाना में बाबा बड़ा बीर की मूर्ति स्थापना पर 300 से अधिक महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव भगड़ाना में बाबा बड़ा बीर की मूर्ति स्थापना पर 300 से अधिक महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- गांव भगड़ाना में कलश यात्रा निकाली महिलाएं--संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
महेंद्रगढ़। गांव भगड़ाना में बुधवार को प्राचीन सिद्ध बाबा बड़ा बीर की मूर्ति स्थापना से पूर्व 300 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
बाबा बड़ा बीर सेवा समिति के प्रधान कैलाशचंद ने बताया कि समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर परिसर में बाबा बड़ा बीर की मूर्ति स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व मंगलवार रात को जागरण का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध गायकारों द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 300 से अधिक श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। उसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन कर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 3 जून से 7 जून तक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस कार्यक्रम में बाबा बड़ा बीर सेवा समिति के सदस्य व समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।