फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fear of corruption in subsidy amount, demand for action by filing complaint

सब्सिडी राशि में भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए भ्रष्टाचार विरोधी निरीक्षक को शिकायत भेजकर कार्रवाई करने की मांग की

Sun, 03 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fear of corruption in subsidy amount, demand for action by filing complaint
सीहमा। राता कलां निवासी बिरेंद्र नामक व्यक्ति के द्वारा एग्रीकल्चर उद्यान अधिकारी नारनौल के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी निरीक्षक हरियाणा को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव राता कला निवासी बिरेंद्र सिंह ने गत 21 जून को उद्यान एग्रीकल्चर अधिकारी नारनौल से आरटीआई के माध्यम से 7 बिंदु वार जानकारी मांगी थी लेकिन विभाग ने जब इसकी जानकारी नहीं दी गई तो उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी निरीक्षक को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में कहा गया है कि दी गई जानकारी मे 2013, 2014 तथा 18 फरवरी 2015 में पॉली हाउस के लिए सब्सिडी दर्शाई गई है जबकि सब्सिडी में लगाई गई जमाबंदी की कॉपी 22 मई 2015 दिखाई गई है। ऐसे में यह साबित होता है कि पॉली हाउस की सब्सिडी बैगर जमाबंदी के ही पारित कर दी गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरटीआई में मांगी गई नियम प्रणाली की कॉपी 2020, 2021 की दी गई है और 2017 की गिरदावरी में उक्त जमीन पर तीन पॉली हाउस दिखाए गए हैं जिनमें से दो जगह के पॉली हाउस मुताबिक गिरदावरी बाग पर लगे हुए हैं बाकी का कोई लेखा-जोखा नहीं दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरेंद्र सिंह का आरोप है कि उद्यान एग्रीकल्चर विभाग के उच्च अधिकारियों से उक्त लोगों ने मिलीभगत करके लाखों रुपये की सब्सिडी वसूल करके सरकार को चूना लगाने का कार्य किया है ऐसे में शिकायतकर्ता ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके सरकारी राशि वसूली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed