फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Father commits suicide with a six-year-old Divyang daughter in front of a train

पिता ने छह वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ ट्रेन के आगे आकर की आत्म हत्या

Fri, 23 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Father commits suicide with a six-year-old Divyang daughter in front of a train
गांव औलात-बुड़ौली फाटक के पास पिता ने अपनी छह वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। समाचार लिखे जाने आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार निवासी (32) जोनायत खुर्द जिला अलवर राजस्थान निवासी की शादी गांव मोतला खुर्द जिला रेवाड़ी निवासी युवती के साथ हुई थी। उसकी पत्नी लगभग 15 दिन पहले अपनी बीमार मां से मिलने के लिए आई थी। उसके साथ उसकी तीनों बेटियां भी आई थी। मनोज शुक्रवार को अपनी पत्नी को लेने के लिए बाइक पर आया था। ससुराल में सभी से मिलने के बाद मनोज और उसकी छह वर्षीय बेटी बाइक पर जोनायत के लिए रवाना हो गए थे। बाइक पर जगह नहीं होने की वजह से उसकी पत्नी एवं दो बेटियों को बस में आना था। अचानक उसने गांव औलात-बुड़ोली (जिला रेवाड़ी) फाटक के पास बाइक रोककर खड़ी कर दी। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर रेलवे ट्रैक पर चला गया जहां लगभग 12.30 बजे सामने से आ रही ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर जीआरपी महेंद्रगढ़ मौके पर पहुंची जहां पर शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed