फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers staged a protest over the non-procurement of pearl millet at MSP.

Mahendragarh-Narnaul News: एमएसपी पर बाजरा खरीद नहीं होने पर किसानों ने दिया धरना

Wed, 07 Oct 2026 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest over the non-procurement of pearl millet at MSP.
फोटो नंबर- 09अटेली में मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपते किसान। स्रोत : संगठन
मंडी अटेली। बाजरे की एमएसपी पर खरीद शुरू करने की मांग को लेकर किसान संगठन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने सोमवार को अटेली अनाज मंडी में धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम नारनौल और मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

डॉ. व्रतपाल सिंह ने कहा कि बाजरा क्षेत्र की मुख्य खरीफ फसल है। सरकार ने 1 अक्तूबर से खरीद का ऐलान किया था लेकिन अब तक अटेली सहित जिले की किसी मंडी में एक दाना भी सरकारी खरीद में नहीं खरीदा गया। सरकारी खरीद न होने से किसान निर्धारित एमएसपी से दामों पर फसल बेचने को मजबूर है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने कहा कि पोर्टल व पंजीकरण की जटिल प्रक्रिया और कड़ी शर्तें किसानों के लिए जी का जंजाल बन गई हैं। भावांतर योजना किसान विरोधी है और यह सरकारी मंडियों को खत्म करने की साजिश है। पिछले साल भी एमएसपी पर खरीद नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र खरब ने बताया कि ज्ञापन में सभी मंडियों में तुरंत खरीद शुरू करने, अव्यवहारिक शर्तें हटाने व पोर्टल से निजात दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed