फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers speed up harvesting of millet

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों ने बाजरे की कटाई लाई तेजी

Sun, 22 Sep 2024 05:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 22 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers speed up harvesting of millet
महेंद्रगढ़। दो दिनों से मौसम साफ होने के बाद किसानों ने तेजी से बाजरे की कटाई और कपास की चुनाई का काम शुरू कर दिया है। इस समय जिले में करीब 2.36 लाख एकड़ में बाजरे की फसल पककर तैयार है। किसानों ने पिछले दो दिनों से कटाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि मौसम विभाग की ओर से 28 से 30 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय जिले में कपास की फसल की पहली चुनाई चल रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि क्षेत्र में 19 सितंबर से मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण चार-पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन सप्ताह के अंत तक बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवात बनने की संभावना है। इसके चलते मौसम में परिवर्तन आ सकता है। क्षेत्र के तापमान में भी करीब आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। एक जून से अब तक जिले में कुल 582.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 48 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed