फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers returned empty-handed after getting drenched in rain and still receiving no fertilizer.

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश में भींगने के बाद भी नहीं मिली खाद, बैरंग लौटे किसान

Mon, 06 Oct 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 06 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers returned empty-handed after getting drenched in rain and still receiving no fertilizer.
फोटो संख्या:56- सोमवार को बारिश के दौरान रेलवे रोड पर  सरकारी खाद केंद्र पर डीएपी खाद को लेकर ल
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित सरकारी खाद केंद्र पर डीएपी खाद लेने के लिए सोमवार को किसानों की लंबी कतार लगी रही। केंद्र में उपलब्ध 400 बैग डीएपी को लेने के लिए 300 से अधिक किसान जुटे हुए थे। कतार में लगे किसान बारिश में भीगते रहे। प्रति किसान को 2 बैग डीएपी दी गई। ऐसे में 200 किसानों में 400 बैग डीएपी बांट दी गई। ऐसे में सौ से अधिक किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि केंद्र पर तैनात कर्मचारी अपने चेहतों को पहले ही टोकन देकर उन्हें खाद दे रहे हैं। कतार में खड़े कई किसान बारिश में भींगते रहे लेकिन उन्हें खाद नहीं मिली। किसानों का कहना है कि कृषि विभाग के अधिकारियों की तैनाती में ही खाद बांटी जाए।
विज्ञापन

शनिवार को एक हजार बैग डीएपी पहुंची थी। शनिवार को 300 किसानों को 600 बैग खाद का वितरण किया गया था और 400 बैग बचे थे जो सोमवार को बांटे गए। वहीं टीएपी के 210 बैग शेष हैं। एक किसान को दो बैग डीएपी और एक बैग टीएपी का वितरण किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि तीन वर्ष से जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शनिवार को चार घंटे कतार में लगने के बाद भी खाद नहीं मिली थी। सोमवार को घंटों कतार में लगने के बाद दो बैग डीएपी मिली जो पांच एकड़ में सरसों की बिजाई के लिए अपर्याप्त है। अब मौसम अनुकूल हो गया है। बिजाई के लिए किसानों को जरूरत भर खाद दी जानी चाहिए। - किसान अतर सिंह, छाजियावास
----------------
सरकारी खाद केंद्र पर एक किसान को दो बैग डीएपी दी जा रही है। किसानों को खाद के लिए बार-बार कतार में लगना पड़ रहा है। मांग के अनुसार खाद ही नहीं मिल रही है। धक्के खाने के बाद भी पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है। जिम्मेदारों की ओर से जरूरत के हिसाब से मांग भेजकर पहले ही खाद का स्टॉक करना चाहिए था जिससे किसानों को परेशानी न होती। - किसान लक्ष्मण सिंह, छाजियावास

-
वर्जन:
एक हजार बैग डीएपी शनिवार को केंद्र पर पहुंची थी जिसमें 600 बैग का वितरण किया गया था। सोमवार को 400 बैगों का वितरण किया गया। इस सप्ताह के लिए ढाई हजार बैग की मांग की गई थी जिसमें से एक हजार बैग खाद उपलब्ध कराई गई है। महेंद्रगढ़ में रैक लग चुकी है। जल्द ही केंद्रों पर खाद पहुंच जाएगी। उपलब्धता के आधार पर खाद का वितरण किया जाएगा। - जगराम, मैनेजर, हैफड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed