फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers' produce to get a secure storage facility; number of warehouses in the district to increase: Ramkishan Sharma

किसानों की उपज को मिलेगा सुरक्षित ठिकाना, जिले में बढ़ेंगे वेयरहाउस : रामकिशन शर्मा

Sun, 02 Aug 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers' produce to get a secure storage facility; number of warehouses in the district to increase: Ramkishan Sharma
फोटो संंख्या:70- गांव अनावास में हरियाणा स्टेट वेयर हाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन रामकिशन शर्मा का
महेंद्रगढ़। हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन रामकिशन शर्मा रविवार को गांव आनावास में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कृष्ण कौशिक की ओर से किया गया। गांव पहुंचने पर गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश महता एडवोकेट और ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

रामकिशन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें चेयरमैन बनाकर किसानों की सेवा का अवसर दिया है। वे स्वयं किसान परिवार से जुड़े हैं, इसलिए किसानों की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़, दादरी और भिवानी जिले कृषि उत्पादन में आगे हैं। यहां गेहूं, सरसों, बाजरा और चना सहित कई फसलों का उत्पादन होता है, लेकिन अनाज भंडारण के लिए पर्याप्त वेयरहाउस नहीं हैं। सरकार अब इन क्षेत्रों में अधिक वेयरहाउस स्थापित करने की योजना बना रही है, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायतों की उपलब्ध जमीन पर वेयरहाउस बनाए जाएंगे। जहां जमीन उपलब्ध नहीं होगी, वहां किसानों से भूमि पट्टे पर लेकर आधुनिक गोदाम स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है।

रामकिशन शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं से मेहनत और लक्ष्य पर ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed