फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers have demanded an extension of the procurement period until May 15.

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों ने खरीद अवधि 15 मई तक बढ़ाने की मांग उठाई

Thu, 30 Apr 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers have demanded an extension of the procurement period until May 15.
फोटो नंबर- 17नारनौल ​स्थित नई अनाज मंडी में सरकारी खरीद के दौरान सरसों में नमी की जांच करते क
नारनौल। सरसों की सरकारी खरीद के अंतिम दिन अटेली में सरसों की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि अभी भी सरकारी खरीद की तुलना में खुली मंडी में अधिक सरसों की बिक्री हुई। वहीं, किसानों ने सरसों की सरकारी खरीद को 15 मई तक बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

अटेली में करीब 181 गेटपास जारी किए और करीब 4700 क्विंटल की आवक हुई। इसमें से करीब 1700 क्विंटल सरकारी खरीद और करीब 3 हजार क्विंटल सरसों खुली मंडी में किसानों ने व्यापारियों को बेची।
विज्ञापन

वहीं अंतिम दिनों में भी नारनौल की मंडी में सरसों की आवक धीमी बनी हुई है। नारनौल में वीरवार को 31 गेटपास जारी किए गए और 890 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 190 क्विंटल सरसों सरकारी खरीद में बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नारनौल में 2130 व अटेली में 5360 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की जा चुकी है। वहीं नारनौल में अब तक 1920 क्विंटल व अटेली में 2200 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है। वहीं अटेली में अब तक 14 हजार क्विंटल गेंहू की सरकारी खरीद की गई है और करीब 7 हजार क्विंटल गेंहू का उठान किया गया है।
बॉक्स
लैब जांच करने के बाद व्यापारियों ने 6 हजार रुपये का भाव लगाया। इसके बाद मैंने सरकारी खरीद में सरसों बेची। बाजार भाव अधिक होने के बाद भी लैब से जांच कर व्यापारियों की ओर से कम भाव पर सरसों खरीदी जा रही है। -छोटेलाल, किसान, गांव नांगल काठा
बॉक्स
सरकारी खरीद के दौरान बाजार भाव भी अधिक बना हुआ है। अगर सरकारी खरीद बंद हो गई तो बाजार भाव में भी कमी की संभावना बनी हुई है। सरकार से अपील है कि सरसों की सरकारी खरीद 15 मई तक बढ़ाई जाए।-पवन, किसान, मोहल्ला पटीकरा


वर्जन :
सरसों व गेंहू की सरकारी खरीद सुचारू बनी हुई है। सरसों की खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाने के बारे में अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। -प्रवीण भारद्वाज, जिला प्रबंधक, हैफेड, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed