फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers enraged by DAP shortage, protest march held at Dhanaunda bus stand

Mahendragarh-Narnaul News: डीएपी किल्लत से भड़के किसान, धनौंदा बस स्टैंड पर निकाला रोष मार्च

Mon, 13 Oct 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers enraged by DAP shortage, protest march held at Dhanaunda bus stand
फोटो संख्या:-54 कनीना में बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में धनौंदा बस अड्डा पर डीएपी खाद की किल्ल
कनीना। जिलेभर में डीएपी खाद की भारी किल्लत को लेकर किसानों में रोष है। प्रदेश में किसान कहीं मंडी गेट बंद कर विरोध जता रहे हैं तो कहीं सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अतरलाल के नेतृत्व में किसानों ने गांव धनौंदा बस स्टैंड पर रोष मार्च और जुलूस निकाला।
विज्ञापन

किसानों ने हाथों में पोस्टर लहराते हुए और नारेबाजी कर पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध करवाने की मांग की।
रोष मार्च में पाथेड़ा, कैमला, अगिहार, खेड़ी तलवाना, पोता, स्याणा, नौताना, बाघोत, उच्चत, छिथरोली, झाड़ली, धनौंदा, सिहोर सहित अनेक गांवों के किसान व बसपा कार्यकर्ता शामिल हुए। अतरलाल ने कहा कि सरसों की बिजाई शुरू हो चुकी है लेकिन किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार डीएपी खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

किसान दिनभर लाइनों में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। ऊपर से निजी खाद विक्रेता किसानों पर 500 से 600 रुपये के अन्य सामान जबरन थोंपकर किसानों पर आर्थिक भार बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं किशनपाल, मीरसिंह वैद्य, करतार, मदन सिंह, राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के साथ हर स्तर पर धोखा कर रही है। सरकार ने बाजरा भावांतर के 575 रुपये प्रति क्विंटल देने की घोषणा की थी लेकिन बाजरा 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने का वादा भी पूरा नहीं हुआ।
मजबूरी में किसान 1700-1800 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा बेचने को विवश हैं। उन्होंने सरकार से बाजरा भावांतर राशि बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति क्विंटल करने और किसानों को तुरंत पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध करवाने की मांग की।

इस अवसर पर मुकेश तंवर, राधेश्याम, सुरेश, राकेश यादव, नवीन डुडी, राजबीर, बीर सिंह, कैलाश सेठ, मदन सिंह, महेंद्र सिंह, विक्रम पंच, रामबीर पंच, पवन धनखड़ सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed