फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers create ruckus after giving nano urea bottle along with DAP fertilizer

Mahendragarh-Narnaul News: डीएपी खाद के साथ नैनो यूरिया की बोतल देने पर किसानों ने किया हंगामा

Sat, 14 Oct 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 14 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus after giving nano urea bottle along with DAP fertilizer
नारनौल। रबी फसल की बिजाई से पूर्व किसानों में खाद के लिए मारामारी देखने को मिल रही है। सुबह खरीद केंद्र खुलने से पहले ही निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर लाइनों में लग जाने के बाद भी किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित कोऑपरेटिव सोसायटी में कर्मचारियों द्वारा खाद के बैग के साथ अलग से नैनो यूरिया बोतल देने पर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर कर्मचारियों को पुलिस व कृषि अधिकारी को बुलाना पड़ा। कृषि अधिकारी द्वारा बिना कैमिकल की बोतल ही खाद देने की बात कहकर किसानों को शांत करवाया। इसके बाद किसानों को खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

रबी फसल की बिजाई से पूर्व किसान खेतों में डीएपी खाद की बोआई करने में जुटे हुए है। इसके चलते खाद की डिमांड बढ़ गई है, मगर किसानों को खरीद केंद्रों पर पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है, जबकि किसान खाद के लिए सुबह से ही बिक्री केंद्रों पर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। पुरानी अनाज मंडी स्थित कोऑपरेटिव सोसायटी में पिछले 10-15 दिन के दौरान 4500 के करीब खाद के बैग वितरित किए जा चुके हैं। शुक्रवार को पांच दिन बाद केंद्र पर 600 खाद के बैग पहुंचे। जहां किसानों को खाद बैग के साथ यूरिया नैनो कैमिकल की बोतल भी दी गई। इसको लेकर किसानों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद कृषि विभाग से एसडीओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को बिना बोतल के खाद का वितरण शुरू करवाकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


फसल में स्प्रे करने के काम आता है कैमिकल
खाद कंपनी द्वारा खाद के साथ दी जा रही नैनो यूरिया की बोतल फसल में स्प्रे करने के काम आती है। किसानों को खाद के अलावा 225 रुपये प्रति बोतल अलग से देना पड़ेगा। वहीं किसानों द्वारा नैनो कैमिकल नहीं लेने पर सोसाइटी को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों को खाद के साथ जबरदस्ती स्प्रे कैमिकल देना किसी भी तरह से सही नहीं है, जो किसान इसे लेना चाहता है वह ले सकता है। सभी पर इसकी अनिवार्यता नहीं होनी चाहिए। -विनोद कुमार।


किसान पहले ही अपने बाजरे को समर्थन मूल्य पर बेच नहीं पा रहा है। ऊपर से अब किसानों को खाद के साथ अन्य वस्तुएं देकर उन्हें आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। -होशियार सिंह।




सरकार व प्रशासन को चाहिए कि किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाए। न कि किसी प्रकार की शर्त लगाकर उन्हें परेशान किया जाए। -कबूल सिंह।


खाद कंपनी द्वारा खाद बैग के साथ नैनो कैमिकल की बोतल देने का कुछ किसानों ने विरोध जताया था। इस पर उन्होंने बिना कैमिकल बोतल के साथ किसानों को यूरिया खाद वितरित किया। सोसाइटी द्वारा प्रति किसान तीन खाद के बैग दिए जा रहे हैं। सोसाइटी पर नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है। -रोशन लाल, प्रबंधक, कोऑपरेटिव सोसाइटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed