फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers appeared angry after waiting for hours to get an NPK bag along with a DAP bag.

Mahendragarh-Narnaul News: एक डीएपी के साथ एक एनपीके बैग भी, घंटों इंतजार के बाद नाराज दिखे किसान

Tue, 13 Oct 2026 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers appeared angry after waiting for hours to get an NPK bag along with a DAP bag.
फोटो संख्या:56- सरकारी खाद  केंद्र पर लगी किसानों की लंबी  लाइन--संवाद
महेंद्रगढ़। सोमवार को सरकारी खाद केंद्र पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटने लगी। एक हजार डीएपी के बैग पहुंचने की सूचना मिलते ही किसान केंद्र पहुंच गए और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि एक डीएपी बैग के साथ एनपीके का बैग भी दिया जा रहा है जिससे उनमें नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गेहूं सहित अन्य फसलों की बिजाई के लिए समय पर खाद जरूरी है। उन्होंने मांग की कि वितरण में पारदर्शिता रखी जाए, पर्याप्त डीएपी उपलब्ध हो और व्यवस्था बेहतर हो।
विज्ञापन

केंद्र कर्मचारी नरेंद्र ने बताया कि रविवार शाम एक हजार बैग पहुंचे थे जिनका वितरण सोमवार से शुरू हुआ। ऑनलाइन पोर्टल के हिसाब से एक किसान को एक डीएपी और एक एनपीके बैग दिया जा रहा है। कुछ किसानों को दो-तीन बैग भी दिए गए। करीब 180 किसानों को खाद बांटी गई, बाकी बैग मंगलवार को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
सुबह खाद लेने पहुंचा तो पहले से काफी किसान मौजूद थे। खाद समय पर न मिली तो बिजाई प्रभावित हो सकती है। व्यवस्था ऐसी हो कि घंटों इंतजार न करना पड़े। -नरेंद्र, किसान, पाथेडा
................
सुबह से लाइन में लगना पड़ा। डीएपी के साथ एनपीके बैग भी दिया जा रहा है। दूसरा खाद दिया जा रहा है तो किसानों को इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए।-भाल सिंह, किसान, सुरजनवा
वर्जन:
केंद्र पर डीएपी के बैग पहुंच गए हैं और सोमवार से वितरण शुरू हुआ। एक किसान को एक डीएपी व एक एनपीके बैग दिया जा रहा है। किसानों की मांग को देखते हुए 5000 बैग डीएपी की डिमांड भेजी गई है। किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।

-जगराम, मैनेजर, हैफेड, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:56- सरकारी खाद  केंद्र पर लगी किसानों की लंबी  लाइन--संवाद

फोटो संख्या:56- सरकारी खाद  केंद्र पर लगी किसानों की लंबी  लाइन--संवाद

फोटो संख्या:56- सरकारी खाद  केंद्र पर लगी किसानों की लंबी  लाइन--संवाद

फोटो संख्या:56- सरकारी खाद  केंद्र पर लगी किसानों की लंबी  लाइन--संवाद

फोटो संख्या:56- सरकारी खाद  केंद्र पर लगी किसानों की लंबी  लाइन--संवाद

फोटो संख्या:56- सरकारी खाद  केंद्र पर लगी किसानों की लंबी  लाइन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed