फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmer fainted while working in the field and died

Mahendragarh-Narnaul News: खेत में काम करते समय बेहोश हुए किसान की मौत

Mon, 05 Dec 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer fainted while working in the field and died
गांव खेड़की में रविवार शाम 3 बजे खेत में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान बेहोश हो गया। परिजन बेहोशी की हालत में किसान को उपचार के लिए नारनौल के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़की निवासी मुनेश कुमार ने बताया कि उसका 38 वर्षीय भाई नरेंद्र अपने खेत में रविवार शाम 3 बजे सरसों में खरपतवार निकालने के लिए गया था। खरपतवार निकाले समय अचानक चक्कर आने से वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए नारनौल के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मृतक के भाई मुनेश कुमार के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक नरेंद्र के एक सात वर्ष तथा दूसरा 10 वर्ष का लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed