फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmer dies due to high voltage current in Mahendragarh

महेंद्रगढ़ में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to high voltage current in Mahendragarh
महेंद्रगढ़। कपास की सिंचाई करने जा रहे एक किसान की टूटकर गिरे हाई वोल्टेज तार की की चपेट में आने से मौत हो गई। 50 वर्षीय किसान रोहताश सुबह करीब चार बजे जब खेतों में कपास की सिंचाई के लिए फव्वारा लाइन बदलने जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण जमीन पर गिरा तार दिखाई नहीं दिया। इससे वह झुलस गए। परिजन नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सिसोठ निवासी सुल्तान सिंह ने बताया कि 50 वर्षीय भाई रोहताश वीरवार सुबह 4 बजे खेत गया था। उसने अपने खेत में कपास की फसल बो रखी थी। जब वह खेत में जा रहा था तब वहां से 11 हजार वोल्ट की लाइन क्रास कर रही है। उस समय तार टूटा हुआ था। अंधेरा होने के कारण उसके भाई को बिजली का तार दिखाई नहीं दिया। उसका पैर बिजली के तार से छू गया। करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई सुल्तान सिंह के ब्यान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed