फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Family discord woman ate poison, death

परिवार कलह में महिला ने खाया जहर, मौत

Wed, 16 Jul 2014 12:05 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Wed, 16 Jul 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
गांव नूनी-सलूनी में घरेलू परेशानी के चलते 35 वर्षीय एक महिला की जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतका के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नूनी-सलूनी निवासी एक महिला ने घरेलू परेशानी के चलते सोमवार दोपहर 11 बजे घर पर ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन समय के अभाव को देखते हुए परिजन उसे बहरोड़ (राजस्थान) के कैलाश अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


कैलाश अस्पताल में लता ने उपचार के दौरान सोमवार रात्रि करीब साढ़े 10 बजे दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन महिला के शव को वापस नारनौल के सिविल अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिजनों ने लता के जहर खाने बारे पूर्णतया अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed