फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fake RTA team defrauding drivers

नकली आरटीए टीम लगा रही वाहन चालकों को चूना

Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fake RTA team defrauding drivers
सावधान यदि आप महेंद्रगढ़ क्षेत्र में वाहन चला रहे हैं तो नकली आरटीए की टीम आपके साथ धोखाधड़ी कर वाहन जांच के लिए फर्जी पर्जी काटकर आपको चूना लगा सकती है। क्योंकि आरटीए विभाग को इस तरह की शिकायत पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रही हैं। शिकायतों से परेशान आरटीए विभाग के निरीक्षक सुमन कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर नकली आरटीए टीम के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नकली आरटीए टीम बनकर ओवरलोड वाहन चालकों से जांच के बहाने फर्जी पर्ची काटकर धोखाधड़ी व अवैध वसूली की जा रही है। कई दिनों से मौखिक रूप से शिकायतें आ रही हैं कि जिला महेंद्रगढ़ में कुछ व्यक्ति एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर नकली आरटीए स्टाफ बनकर ओवरलोड ट्रक व अन्य वाहनों की जांच करके फर्जी तरीके से पर्ची काटकर अवैध वसूली कर रहे हैं। नकली टीम द्वारा 10 फरवरी को अवैध रूप से काटी गई 3500 रुपये की पर्ची टीम के हाथ लगी है। यह पर्ची हाथ से काटी हुई है जबकि आरटीए स्टाफ द्वारा जब भी जांच की जाती है मौका पर कोई भी पर्ची नहीं काटी जाती है।
विज्ञापन

वाहन चालक को कार्यालय में बुलाकर ऑनलाइन कंप्यूटर द्वारा पर्ची काटी जाती है जो इस संबंध में छानबीन करने उपरांत पाया गया है की यह पर्ची जाटवास मोड़ महेंद्रगढ़ के नजदीक काटी गयी है। यह नकली आरटीए स्टाफ सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में सवार रहते हैं। वाहन चालकों को रुकवाकर उन्हें जिला नारनौल का आरटीए स्टाफ बताकर तथा भय दिखाकर उनकी अवैध रूप से छपवाई गयी नकली पर्ची काटकर उनसे रुपये वसूल कर लेते हैं।
विज्ञापन

आरटीए विभाग को दूसरे मामले में पीड़ित ने 19 फरवरी को सुबह करीब पांच बजे बजे अटेली रोड नारनौल पर इस प्रकार की अवैध वसूली की सूचना दी गई थी। आरटीए टीम द्वारा फर्जी आरटीए टीम का पीछा किया गया था जो चकमा देकर महेंद्रगढ़ से दुलोठ होते हुए राजस्थान की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
आरटीए सुमन कुमार ने बताया कि इस संबंध में एक शिकायत थाना कनीना व महेंद्रगढ़ में दी गई। शिकायत के माध्यम से नकली आरटीए स्टाफ का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed