{"_id":"621fa693209f890df939730e","slug":"fake-notes-of-70-thousand-for-pension-increase-stopped-elderly-woman-was-cheated-of-30-thousand-narnol-news-rtk6399690195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बढ़ोतरी के 70 हजार के नकली नोट थमा, बुजुर्ग महिला को ठग लगा गए 30 हजार का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बढ़ोतरी के 70 हजार के नकली नोट थमा, बुजुर्ग महिला को ठग लगा गए 30 हजार का चूना
विज्ञापन
शहर थाने से महज 50 मीटर दूरी पर दो ठग बुजुर्ग महिला को पेंशन बढ़ोतरी के रूप में 70 हजार रुपये का लालच देकर 30 हजार रुपये की ठगी कर ले गए। ठगों ने महिला को बताया कि उसकी बढ़ी हुई पेंशन के 70 हजार रुपये आ गए हैं तथा एक 200-200 के नोटों की गड्डी एवं एक 500-500 के नोटों की दो गड्डियां बनाकर दोनों में एक-एक असली तथा बाकी नकली नोटों की गड्डी थमाकर 30 हजार रुपये ले लिये। ठगों ने महिला से नकली फार्म भी भरवाया। महिला सुबह दस बजे अनाज मंडी रोड स्थित बैंक शाखा से अपनी पेंशन के रुपये निकलवाकर सिनेमा हाल के सामने कपड़े की दुकान करने वाली आपनी पोती से मिलने गई थी। दुकान से चंद कदमों की दूरी पर ही स्कूटी पर आए ठगों ने झांसे में लेकर वारदात को अंजाम दिया।
ठग बैंक से ही कर रहे थे महिला का पीछा
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता चमेली देवी ने बताया कि वह मोहल्ला खोजावाड़ा की रहने वाली है। एसबीआई की रेलवे रोड शाखा से 30 हजार रुपये की राशि निकलवाने के बाद ऑटो में बैठकर बालाजी चौक पर उतर गई। वह पैदल-पैदल सिनेमा रोड पर एक कपड़े की दुकान पर अपनी पोती से मिलने जा रही थी। दुकान से कुछ ही दूरी पर दो व्यक्ति स्कूटी पर आए और रूकवाकर बोले कि आपकी पेंशन में बढ़ोत्तरी हुई है। दोनों व्यक्तियों ने उसको एक फार्म दिया और कहा कि अपने तीस हजार रुपये हमें दे दें और यह आपके 70 हजार रुपये ले लें। दो गड्डी नोट जिसमें एक गड्डी में दो-दो सौ के नोट और दूसरी गड्डी में पांच-पांच सौ के नोट दे दिए। जब महिला पोती सुमन के पास पहुंची तो पेंशन बढ़ोत्तरी वाली बात बताई। जिस पर उसकी पोती सुमन ने दो नोट देखे तो इन दोनों नोटो की गड़ियों में दो-सौ वाली गड्डी में 59 नोट नकली और एक नोट असली मिला और पांच सौ रुपये वाली गड्डी में 74 नोट नकली और एक नोट असली मिला।
बैंक व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं ठगों की तस्वीर व स्कूटी के नंबर
वारदात के दौरान बैंक एवं अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी खंगालने पर दोनों ठगों की तस्वीर एवं स्कूटी के नंबर साफ दिखाई दे रहे हैं। ठग बैंक से ही महिला का पीछा करना शुरू कर दिया था तथा मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
महिला द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली गई है। दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- एएसआई अश्वनी कुमार, शहर थाना प्रभारी।