फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fake birth-death certificate registered by hacking the ID of CRS portal

सीआरएस पोर्टल की आईडी हैक कर फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र किया पंजीकरण

Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fake birth-death certificate registered by hacking the ID of CRS portal
एक बार फिर से जन्म-मृत्यु पोर्टल को हैक कर फर्जी जन्म-मृत्यु पंजीकरण बनाने का मामला एक बार फिर से सामने आया है। इस बार बलाहा कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पोर्टल को हैक कर फर्जी पंजीकरण कर जन्म प्रमाण बनाया गया है। इस मामले में स्वास्थ्य केंद्र के रजिस्ट्रार ने सदर थाना पुलिस शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इससे पूर्व दिसंबर में महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें हैकर ने नागरिक अस्पताल के जन्म-मृत्यु के सीआरएस पोर्टल को हैक कर सैकड़ों फर्जी जन्म व मृत्यु पंजीकरण दर्ज किए थे। इस मामले में महेंद्रगढ़ रजिस्ट्रार की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सदर थाना नारनौल में दी शिकायत में बलाहा कला रजिस्ट्रार ने बताया कि 30 दिसंबर को स्वास्थ्य केंद्र की सीआरएस आईडी को किसी ने हैक कर फर्जी पंजीकरण किया है। जन्म-मृत्यु पंजीकरण का कार्य ऑनलाइन सीआरएस पोर्टल पर संस्था के सूचना सहायक द्वारा किया जाता है। 29 नवंबर 2021 को जिला रजिस्ट्रार महेंद्रगढ़ की तरफ से ई मेल प्राप्त हुई थी कि आप अपने इस वर्ष के सभी जन्म-मृत्यु पंजीकरण की जांच करें, क्योंकि सीआरएस पोर्टल को हैक करके उस पर फर्जी जन्म-मृत्यु पंजीकरण होने की आशंका है। मेल मिलने के बाद जब स्वास्थ्य केंद्र का जन्म-मृत्यु-2021 का रिकॉर्ड सीआरएस पोर्टल पर चेक किया तो एक एंट्री जोकि जन्म पंजीकरण से संबंधित थी का नंबर 20216-00404-000004 फर्जी पाया गया। इस फर्जी पंजीकरण का पता लगने के बाद उन्होंने 10 दिसंबर को पत्र के माध्यम से जिला रजिस्ट्रार महेंद्रगढ़ को सूचित किया कि उक्त पंजीकरण इस संस्था द्वारा जारी नहीं किया गया है। यह फर्जी पंजीकरण सीआरएस आईडी को हैक करके किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र की रजिस्ट्रार ने ऑनलाइन हैकिंग कर फर्जी जन्म-मृत्यु पंजीकरण दर्ज करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए एक शिकायत सदर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने रजिस्ट्रार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल की हुआ था पोर्टल हैक
जन्म-मृत्यु के सीआरएस पोर्टल को हैक कर फर्जी मृत्य-जन्म पंजीकरण दर्ज करने का मामला दिसंबर माह में सामने आया था। सबसे पूर्व हैकर ने महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल के पोर्टल को हैक किया था। जिसमें हैकर ने 147 जन्म व 21 के करीब फर्जी मृत्यु पंजीकरण दर्ज किए थे। इस पोर्टल की आईडी को करीब सप्ताह तक हैक रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला रजिस्ट्रार की शिकायत पर महेंद्रगढ़ थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी जन्म-मृत्यु पंजीकरण दर्ज करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गत माह गिरफ्तार किया था। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चंद्रमोहन, पुलिस अधीक्षक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed