फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fair special train will start from today

Mahendragarh-Narnaul News: आज से शुरू होगी मेला स्पेशल ट्रेन

Sat, 02 Mar 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fair special train will start from today
नारनौल। राजस्थान के खाटू धाम में हर वर्ष लगने वाले बाबा श्याम के विशालतम फाल्गुन मेले को लेकर उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दो मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया है।
विज्ञापन

इसमें एक मेला स्पेशल जो जयपुर से नारनौल के लिए चलाई गई, वह शनिवार से शुरू हुई। इस मेला स्पेशल ट्रेन की केवल चार ही ट्रिप रहेगी जो 2, 6, 8 व 9 मार्च तक रहेगी। इसके अलावा रविवार से एक और मेला स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 0963909640 चलाई जा रही है। यह गाड़ी मदार से रेवाड़ी तक चलाई जाएगी। जयपुर से नारनौल के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 09633 जयपुर-नारनौल स्पेशल की केवल चार ही ट्रिप रहेगी। यह गाड़ी दो मार्च, छह मार्च, आठ मार्च तथा नौ मार्च को जयपुर से 10:40 बजे रवाना होकर 14:05 बजे नारनौल पहुंचेगी। नारनौल से यह गाड़ी 14:30 बजे रवाना होकर 18:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी से न केवल खाटू श्याम जाने वाले वाले यात्रियों अपितु जयपुर उपचार के लिए जाने व अन्य व्यापारियों को भी लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा रविवार से शुरू होने वाली मदार से रेवाड़ी मेला स्पेशल गाड़ी पूरे मार्च के महीने तक चलेगी। गाड़ी संख्या 0963909640 मदार से सुबह 4:30 बजे चलेगी और रिंगस 6:30 बजे, नारनौल 8:42 बजे तथा रेवाड़ी 10:40 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी वापस रेवाड़ी से 3:30 पर रवाना होगी जो नारनौल 4:22 बजे, रिंगस 6:30 बजे तथा मदार 10:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

अभी उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा दो मेला स्पेशल गाड़ियां चलाई गई है। जिसमें जयपुर-नारनौल जो शनिवार से शुरू हुई है उसकी केवल चार ही ट्रिप है। रविवार से चलने वाली मेला स्पेशल गाड़ी केवल मार्च के महीने तक चलेगी। आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए हिसार- रिंगस व रेवाड़ी-रिंगस गाड़ी चलाई जा सकती है। अभी जो गाड़ियां चल रही है, वह सभी अस्थाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाबीर यादव। स्टेशन अधीक्षक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed