फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Failed robbery attempt at jewelers' shop in broad daylight

ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की नाकाम कोशिश

Sat, 25 Sep 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Failed robbery attempt at jewelers' shop in broad daylight
सतनाली में मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : Narnol
सतनाली मंडी। सतनाली क्षेत्र में शनिवार को कस्बे के बस स्टैंड रोड पर स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की कोशिश की। हालांकि दुकानदार ने बहादुरी दिखाई तो नकाबपोश बदमाश लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। भागते समय उनकी बाइक, बैग व दो पिस्तौल घटनास्थल पर ही गिर गईं। लूटेरों के साथ हाथापाई करने में दुकानदार को मोहनलाल व उनके भाई तवीन को चोटें भी आई हैं। एएसपी सिद्घार्थ जैन मौके का मुआयना किया है। वहीं वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार मोहन लाल ने बताया कि शनिवार दोपहर जब वे अपने महालक्ष्मी ज्वैलर्स दुकान में बैठे हुए थे कि दुकान के आगे एक बाइक आकर रूकी जिस पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने बताया कि इनमें से बाइक चला रहा युवक बाइक पर ही बैठा रहा जबकि दो युवक दुकान के अंदर आ गए। उन्होंने बताया कि दुकान में घुसते ही एक युवक ने उनकी ओर पिस्तौल तान दी और बैग में सोने चांदी के गहने डालने लगा। इस दौरान दूसरा युवक पिस्तौल को ताने खड़ा रहा। तीसरा मोटर साइकिल पर बाहर इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मोहनलाल द्वारा किए गए इशारे को देखकर उनके चाचा बिशन सोनी व उनके भाई तवीन बाहर खड़े बाइक सवार को पकड़ने के लिए झपटे तो छिना झपटी में बाइक गिराकर युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

साथी को घिरा देखा तो दुकान के अंदर बैग में सामान भर रहा युवक व पिस्तौल ताने खड़ा युवक भी भाग निकला। भागते समय मोहनलाल उन पर कूद पड़े जिससे की एक युवक की बैग व पिस्तौल वहीं गिर गई जबकि दूसरे युवक की पिस्तौल भागतेे समय गिर गई। इस दौरान मोहनलाल व तवीन को चोटें भी आई। सूचना पर सतनाली पुलिस टीम व सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस दो युवकों को पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपियों को दबोचा
एएसपी सिद्धार्थ जैन ने लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि दो आरोपियों को स्वर्णकारों एवं पुलिस की मुस्तैदी के तहत गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके पास तीन हथियार तथा एक बाइक भी बरामद की गई है। उनसे पूछताछ जारी है। आरोपियों में एक राजस्थान, एक यूपी तथा एक चरखी दादरी का बताया गया है। तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 सतनाली में मौके मुआवना करती पुलिस

सतनाली में मौके मुआवना करती पुलिस- फोटो : Narnol

सतनाली में मौके पर  लगी लोगों की भीड़

सतनाली में मौके पर लगी लोगों की भीड़- फोटो : Narnol

 मौके पर पड़ी बाइक

मौके पर पड़ी बाइक- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed