{"_id":"672ce41cde38f833ba0b981f","slug":"excise-department-team-raided-mahendragarh-175-boxes-of-liquor-recovered-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महेंद्रगढ़ में आबकारी विभाग की टीम ने डाला छापा, 175 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: महेंद्रगढ़ में आबकारी विभाग की टीम ने डाला छापा, 175 पेटी शराब बरामद
Thu, 07 Nov 2024 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Nov 2024 09:30 PM IST
सार
वीरवार शाम को करीब छह बजे आबकारी विभाग नारनौल से आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार की देखरेख में टीम शहर के रेलवे स्टेशन के सामने बने ठेके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
बरामद की गई शराब।
- फोटो : संवाद
विस्तार
महेंद्रगढ़ शहर के रेलवे रोड पर बने एक ठेके पर दूसरे जिले से अवैध रूप से शराब लाकर बिक्री करने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा डालकर 175 पेटी शराब बरामद की।
टीम की ओर से ठेके पर रखी शराब की पेटियों का निरीक्षण किया गया तो 15 पेटी बीयर, 50 पेटी देसी शराब अध्धा तथा 60 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। हालांकि टीम की ओर से ठेका संचालक को दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया। ठेकेदार द्वारा दिखाए गए दस्तावेजों की जांच की गई।
वहीं शराब की पेटियों व बोतलों के सीरियल नंबरों का मिलान किया गया तो यह शराब रेवाड़ी जिले की पाई गई। इसके बाद टीम की ओर से पेटियों को जब्त कर लिया गया। अब विभाग की ओर से शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के निरीक्षण दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ठेके पर अन्य जिले से शराब लाकर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम जांच करने पहुंची थी। इस दौरान ठेके में पाई गई पेटियों के सीरियल नंबर का मिलान किया गया तो रेवाड़ी जिले की पाई गई। शराब की पेटियों को जब्त कर लिया गया है।