{"_id":"5dd18e348ebc3e54c548f602","slug":"exam-htet-job-narnol-news-rtk528025446","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रता परीक्षा गृह जिले में आयोजित होने से परीक्षार्थियों की उपस्थिति पांच प्रतिशत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रता परीक्षा गृह जिले में आयोजित होने से परीक्षार्थियों की उपस्थिति पांच प्रतिशत बढ़ी
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर लगी महिला परिक्षार्थियों की लाइन
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जिले वाइज एचटेट की परीक्षा करवाने का परीक्षार्थियों को परेशानी तो दूर हुई लेकिन परीक्षार्थियों की उपस्थिति में कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ा। जनवरी 2019 में आयोजित एचटेट के तीनों लेवल की परीक्षा में औसत 83 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। इस बार 88.35 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित हुए हैं।
पहले दूसरे जिलों में परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थियों को आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती थी, इस बार परीक्षार्थियों को परेशानी से दो-चार नहीं होना पड़ा। दूसरा इस बार कहीं भी जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई। रविवार को एचटेट लेवल 2 (टीजीटी) और लेवल 1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित की गई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई घटना न ीं हुई। रविवार को 30 परीक्षा केंद्रों पर 14879 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी जिनमें 13214 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 1658 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
30 केंद्रों पर 14879 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
रविवार को जिले के 30 केंद्रों पर 14879 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 8 परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ तथा 22 नारनौल में बनाए गए थे। लेवल-2 में कुल 5804 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी जिनमें 5170 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 627 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लेवल-1 के लिए कुल 9075 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 8044 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1031 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
तीन चरण में की चेकिंग
लेवल 2 की परीक्षा का समय सुबह 10 से 12.30 बजे तथा लेवल-1 का का समय 3 से 5.50 बजे था। नियमानुसार विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना था। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8.30 बजे एंट्री शुरू कर दी थी। एंट्री होने के बाद परीक्षा में बैठने के लिए छात्र-छात्राओं को चेकिंग के तीन चरणों से गुजरना पड़ा। पहले चरण में परीक्षार्थियों को गेट पर पुलिस एवं स्टाफ ने मेटल डिटेक्टर के द्वारा चेक किया। दूसरे चरण में केंद्र के अंदर फोटो मैचिंग, बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा आदि से जांच की। तीसरे चरण में दस्तावेज चेक किए। इसके बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर बैठने दिया। इस प्रोसेस में लगभग 40 मिनट का समय लगा।
सुरक्षा के थे पूरे इंतजाम
जिले में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। पुलिसकर्मी हर जगह मुस्तैद नजर आए चाहे परीक्षा केंद्र हो या फिर नाके। एक परीक्षा केंद्र पर 10-12 पुलिसकर्मी तैनात थे। महेंद्रगढ़ एवं नारनौल दोनों जगह दो-दो डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई थी। जिले में लगभग 300 पुलिसकर्मी विभिन्न जगहों पर अपनी ड्यूटी दे रहे थे।
वीडियोग्राफी में खोले पेपर
एचटेट की पेपर की लाने ले जाने तथा खोलने एवं बंद करने तक की पूरी विडियो रिकार्डिंग की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पेपर को संदूूक में बंद कर ले जाया गया और संदूक को दो ताले लगाए गए थे। पेपर लाने और ले जाते समय पुलिस की गार्द भी साथ थी। केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। केंद्र के प्रत्येक कमरे में जैमर लगाए हुए थे, जिस कारण अंदर मोबाइल सेवा ठप रही।
आभूषण निकालने पर ही जाने दिया
एचटेट की परीक्षा देने आई युवतियों को आभूषण निकालने पर ही अंदर घूसने दिया। इस दौरान दो तीन केंद्रों पर महिलाओं की बहस भी हुई किंतु आभूषण निकालने के बाद ही उनकी इंट्री की गई। इसके अलावा पैरों से जुराब, पायल, मंगल कामना के लिए पहने गए धागे भी तुड़वा दिए गए। कई युवतियों की नाक का कांटा नहीं निकला तो उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
जिले में सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई।
- जगदीश शर्मा, उपायुक्त,महेंद्रगढ़।