{"_id":"66526f92cad88d091b00be56","slug":"evm-and-vvpat-defects-at-six-polling-stations-in-the-region-delayed-polling-narnol-news-c-203-1-sroh1010-109683-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्र में छह मतदान केंद्रों पर ईवीएम व वीवीपैट में खामी, देरी से शुरू हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्र में छह मतदान केंद्रों पर ईवीएम व वीवीपैट में खामी, देरी से शुरू हुआ मतदान
Sun, 26 May 2024 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- गांव सुंदरह के बुथ पर 22 मिनट देरी मतदान शुरू होने पर लगी महिलाओं की लंबी लाइन-
महेंद्रगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान महेंद्रगढ़ व कनीना क्षेत्र में सुबह के समय ईवीएम व वीवीपैट मशीनों में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदाताओं को कुछ देर के लिए इंतजार करना पड़ा। कुछ देर प्रक्रिया बाधित होने के कारण लोगों की लंबी लाइनें भी लगी लेकिन पोलिंग पार्टियों ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए मतदान प्रक्रिया को सुचारू रखा।
गांव जाट में एक घंटे प्रभावित रही मतदान प्रक्रिया
गांव जाट गांव में एक घंटे देरी से मतदान शुरू हो पाया। सुबह सात बजे तब लोग लोकसभा के गांव जाट में बने बूथ नंबर 62 पर मतदान करने के लिए पहुंचे तो करीब सुबह 9:30 बजे अचानक ईवीएम खराब हो गई। 10:30 बजे नई ईवीएम मंगवाई गई।
सुंदरह में 22 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान
कनीना। उपमंडल के गांव सुंदरह में 22 मिनट देरी से मतदान शुरू हो पाया। सुबह सात बजे जब लोग भिवानी-महेंद्रगढ़ लोक सभा के गांव सुंदरह में बने बूथ नंबर 93 पर मतदान के लिए पहुंचे तो दस वोट पोल होने के बाद ईवीएम में एरर आ गया। इसके बाद 22 मिनट बाद सुपरवाइजर व तकनीकि टीम द्वारा एरर को दूर कर मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। बीएलओ कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद ईवीएम में खराबी आ गई थी। इसके बाद तकनीकि टीम को सूचना दी गई। टीम ने पहुंचकर ईवीएम को सही किया जिसके बाद सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। 22 मिनट तक बंद रहे मतदान के कारण महिलाओं की बूथ पर लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
जड़वा में 35 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान
सतनाली के गांव जड़वा के बूथ नंबर 4 पर मशीन में आई तकनीकी समस्या के कारण मशीन बंद हो गई। सुबह 7 बजे से 7:35 तक मतदान रुका रहा। सुपरवाइजर की ओर से तकनीकी टीम की सहायता से यहां करीब 30 मिनट की देरी से मतदान शुरू हो सका।
बवाना में एक घंटा 20 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान
गांव बवाना के बूथ नंबर 43 पर अचानक ईवीएम बंद हो गई। मशीन में आई तकनीकी कारणों के चलते एक घंटा 20 मिनट तक मशीन बंद रही। सुबह 7 बजे से 8:20 बजे तक मशीन बंद रहने से लोगों की लंबी लाइन लग गई। इसके बाद सुपरवाइजर व तकनीकी टीम द्वारा खामियों को दूर कर पुन: मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई।
गांव पालड़ी में 40 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान
गांव पालड़ी के बूथ नंबर 90 पर ईवीएम खराब होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बूथ पर सुबह 7 बजे मशीन बंद हो गई। 7:40 बजे चालू कर मतदान प्रक्रिया दोबारा से शुरू की गई। करीब 40 मिनट मशीन बंद होने से मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के बूथ नंबर 122 पर 20 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान
शहर के बूथ नंबर पर 122 पर ईवीएम में कुछ तकनीकी कारणों के चलते बंद हो गई। सुबह करीब 20 मिनट मशीन बंद होने से मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह करीब 7 बजे मशीन बंद हो गई। 7:20 बजे तक मशीन चालू कर दोबारा से मतदान शुरू करवाया गया।