फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Every work should be completed within the time limit: Deputy Commissioner

हर कार्य समय सीमा में ही पूरे होने चाहिए : उपायुक्त

Thu, 14 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Every work should be completed within the time limit: Deputy Commissioner
नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर तय समय सीमा में विकास कार्य कराएगा। इसके लिए उपायुक्त श्माल लाल पूनिया ने बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। निर्धारित समय पर विकास कार्य पूरा कराने की रणनीति बनाई गई। अधिकारियों को समय पर काम पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर विभाग कार्यों को पूरा करने के लिए रणनीति बनाकर चले। जिला प्रशासन शिक्षा, रोड सेफ्टी, स्वास्थ्य, जल तथा टूरिज्म आदि क्षेत्र में विशेष फोकस करेगा। इसके लिए विकास कार्यों को तीन महीने, 12 महीने तथा 36 महीने की टाइमलाइन के भीतर बांधा गया है। ताकि जनता को भी एक-एक प्रोजेक्ट की जानकारी रहे। विजन डॉक्यूमेंट में जरूरत के अनुसार कार्य जुड़ते रहेंगे, लेकिन हर कार्य एक समय सीमा में ही पूरा होना चाहिए। इस बैठक में जिला नगर आयुक्त डॉ. जेके आभीर, अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह तथा नगराधीश डॉ. मंगल सेन के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स
तीन महीने में पूरे होने वाले प्रोजेक्ट
तीन महीने में पूरे होने वाले प्रोजेक्ट के संबंध में उन्होंने बताया कि राव तुलाराम चौक से डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक महेंद्रगढ़ के मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य 15 जुलाई 2022 तक पूरा होना है। इसमें कारपेट दोनों तरफ पेवर ब्लॉक सुंदरीकरण सड़क सुरक्षा डिवाइस तथा अतिक्रमण हटाना शामिल है। इसी प्रकार रेलवे रोड महेंद्रगढ़ को लगभग 25 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है। इसके अलावा इस सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इसके लिए भी 15 जून 2022 तक का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा महावीर चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क को चौड़ा करना तथा अतिक्रमण हटाना शामिल है। इस पर तीन करोड़ 25 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें महिला आईटीआई से अग्रसेन चौक तक का रोड तथा अग्रसेन चौक से नागरिक अस्पताल तक का नया रोड शामिल है। इस कार्य को 15 जुलाई 2022 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
बाक्स
12 महीने में पूरे होने वाले कार्य
उपायुक्त ने 12 महीने में पूरे होने वाले कार्यों के संबंध में कहा कि सबसे पहले नांगल चौधरी खंड को एनीमिया मुक्त बनाना है। इसके लिए 31 मार्च 2023 लक्ष्य निर्धारित किया है। इस कार्य के लिए टेस्टिंग, ट्रीटमेंट तथा काउंसिलिंग करते हुए 6 से 19 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियां तथा गर्भवती महिलाओं को विशेष अभियान चलाकर खाने पीने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें आयरन की गोलियां व दवाई भी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट उत्सव के तहत 11 सरकारी स्कूलों में 11 प्रथम श्रेणी के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें अभिभावक बैठक हर महीने काउंसिलिंग स्कूल में होने वाले कार्यक्रम आदि सभी कार्यों पर वह अधिकारी खुद स्कूल में पहुंचेगा। आवारा पशु मुक्त जिला बनाने के लिए भी 30 अप्रैल 2023 तक डेडलाइन रखी गई है। इस दौरान नंदियों का नलबंदी तथा उनके लिए अलग गौशाला का निर्माण, पशुओं के लिए चारे, छाया तथा पानी आदि की व्यवस्था की जाएगी।

------------------------------------
बाक्स
36 महीने में पूरे होने वाले कार्य
ओलंपिक क्लब हॉल में बैडमिंटन का सिंथेटिक कोर्ट बनाया जाएगा। यह कार्य 15 जुलाई 2022 तक पूरा किया जाना है। पुल बाजार पार्किंग तथा रोड कनेक्टिविटी के लिए नगर परिषद नारनौल द्वारा विशेष प्रोजेक्ट डिजाइन कराया गया है। इस पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य 31 मार्च 2024 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed