फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Entry and exit from 152D cleared... Effect of 429 days long protest, Kanina-Dadri road got the status of state highway

Mahendragarh-Narnaul News: 152डी से प्रवेश और निकासी का रास्ता साफ...429 दिन चले धरने का असर, कनीना-दादरी मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा मिला

Sun, 11 Aug 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Entry and exit from 152D cleared... Effect of 429 days long protest, Kanina-Dadri road got the status of state highway
फोटो संख्या:58- कनीना से चरखी दादरी सड़क मार्ग--संवाद
मनोज राजपूत
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिले से चरखी दादरी व रोहतक को जोड़ने वाले 90.31 किलोमीटर के प्रमुख सड़क मार्ग को प्रदेश सरकार द्वारा स्टेट हाईवे का दर्जा प्रदान कर दिया गया है। रोहतक जिले की सीमा से शुरू होने वाला यह सड़क मार्ग चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिले के गांव कांटी खेड़ी तक है।
इस मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा देने से गांव बाघोत से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर गांव बाघोत के पास प्रवेश व निकासी देने का रास्ता साफ हो गया है। यह सड़क मार्ग तीन जिलों के चार राष्ट्रीय राजमार्ग व दो स्टेट हाईवे को जोड़ता है। गत नौ अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


स्टेट हाईवे का दर्जा देने से यह मिलेगा लाभ
इससे पूर्व यह मार्ग प्रमुख सड़क मार्ग-124 के रूप में जाना जाता था। रोहतक, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ की सीमाओं से गुजरने वाले लेकिन इस मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग-709 एक्सटेंशन, राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी, राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी, राष्ट्रीय राजमार्ग-11 सहित स्टेट हाईवे-20, स्टेट हाईवे-24 जुड़े हुए हैं। स्टेट हाईवे का दर्जा देने के बाद अब इस मार्ग के नव निर्माण की तैयारी कर दी गई है। इसके बाद गांव बाघोत में निकासी व प्रवेश के मार्ग का रास्ता भी साफ हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ की सीमा में गांव बुचावास तक सबसे अधिक दूरी में कट है। यहां कट मिलने से 152डी पर जिले में कुल तीन कट हो जाएंगे जो बड़ी राहत मिलेगी। वहीं हकेंवि जाट-पाली की भी राहें सुगम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मार्च 2023 से शुरू हुआ था धरना
गांव बाघोत निवासी महाबीर पहलवान ने बताया कि गांव बाघोत में 13 मार्च 2023 से 14 मई 2024 तक 429 दिन गांव बाघोत में कट की मांग के लिए धरना दिया गया था। इस के लिए केंद्र मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 9 मार्च 2022 काे गुरुग्राम के पचगांव रैली में घोषणा की थी। 13 मार्च 2023 से शुरू हुए धरने पर 25 फरवरी 2023 को धरना स्थल पर 50 गांवों में पंचायतों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया था। 13 मई 2024 को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आश्वासन के बाद 14 मई को धरने की समाप्ति की घोषणा की गई थी।


प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सड़क मार्ग (एमडीआर-124) को स्टेट हाईवे का दर्जा देने के लिए 9 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। रोहतक जिले की सीमा से शुरू होने वाला यह मार्ग चरखी दादरी, चिड़िया होते हुए गांव बाघोत से महेंद्रगढ़ जिले की सीमा शुरू हो जाती है तथा अटेली खंड के गांव कांटी तक 90.31 किलाेमीटर दूरी में है।
कृष्ण कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed