{"_id":"65e7652b67372f92ce018ceb","slug":"encroachment-has-spoiled-the-appearance-of-the-city-the-city-roads-have-become-narrow-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107888-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण ने बिगाड़ी शहर की सूरत, तंग हुई शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण ने बिगाड़ी शहर की सूरत, तंग हुई शहर की सड़कें
Wed, 06 Mar 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण से तंग हो गई सड़के। दुकानदारों द्वारा 10 से 12 फुट दुकान के बाहर सामान लगा रखा है। जिसके कारण बाजार में जाम लग जाता है। नगरपालिका की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के दावे अभी तक धरातल पर नजर नहीं आए हैं।
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए तीन बार अभियान शुरू किया गया, लेकिन यह अभियान लोगों एवं दुकानदारों के विरोध के चलते महज एक-दो दिन ही चल पाया। हालांकि शहर की सरकार बनते ही प्रथम प्रस्ताव अतिक्रमण हटाने का ही पास किया गया था लेकिन अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाया है।
शहर में मुख्य बाजार में अतिक्रमण होने के कारण सड़कें गली बन कर रह गई है। 10 से 12 फीट तक दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान फैला दिया है। शहर की अच्छी खासी चौड़ी सड़कें दिन के समय सिमटकर रह जाती हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सड़कें 30 से 35 फुट तक चौड़ी हैं। लेकिन दिन के समय इन सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार सड़क के दोनों ओर सामान बाहर रखकर अतिक्रमण तो करते ही हैं। उसके बाद उनके आगे वाहन लग जाते हैं जिससे अच्छी खासी चौड़ी सड़क एक गली का रूप ले लेती है। बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम नहीं हैं वो अपने वाहनों को बीच सड़क के ऊपर खड़ा कर खरीदारी के लिए दुकान में चले जाते हैं। वाहन खड़ा करके एक-दो घंटे में वापस आते है। जिसके कारण जाम की अधिक लग जाता है। नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
इन बाजारों में दिनभर रहती है जाम की स्थिति
शहर के मुख्य रूप से सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, चार फेज में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मसानी चौक, आईटीआई रोड, सीएसडी कैंटीन के सामने, 11 हट्टा बाजार मार्ग, परशुराम चौक से मसानी चौक, रेलवे रोड, ब्रह्मचारी रोड पर अतिक्रमण के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सिनेमा रोड पर मसानी चौक के पास एक तो सड़क मार्ग की चौड़ाई कम और ऊपर से अतिक्रमण होने के कारण सुबह व शाम को घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं दोपहर के समय यहां से गुजरने वाले सैंकड़ों की संख्या में स्कूली वाहन लोगों की ओर परेशानी बढ़ा रहे हैं। जाम के कारण मात्र पांच मिनट के रास्ते में 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है।
शहरवासियों की ओर से लगातार उन्हें अतिक्रमण को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। नपा के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही योजनाबद्ध तरीके से पूरे शहर में अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण के स्थाई समाधान को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए मुनादी भी की जा रही है।
-रमेश सैनी, नपा प्रधान महेंद्रगढ़।