फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   encroachment could not be removed due to protest

दुकानदारों के विरोध के चलते नप की टीम अतिक्रमण अभियान को बीच में छोड़कर लौटी

Wed, 26 Feb 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
encroachment could not be removed due to protest
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकान के बाहर बने चबूतरे तोड़ती मशीन व विरोध करते दुकानदार। - फोटो : Narnol
नगर परिषद की सोमवार को हुई बैठक में शहर में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को पार्षदों ने जोर-शोर से उठाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए नप ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नप के ईओ अभय सिंह, सीएसआई विजय कौशिक, सचिव अनिल कुमार व जेई विकास कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम अपने साथ पुलिस व सफाई कर्मचारियों को लेकर सुबह 9 बजे जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ महावीर चौक स्थित मुख्य बाजार मेें अतिक्रमण हटाने पहुंची।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम ने दुकानों के बाहर रखी टेबल व अन्य सामान को जब्त कर ट्रैक्टर-ट्राली में डाल दिया। वहीं जेसीबी की सहायता के दुकान के बाहर अवैध रूप से बनाए हुए चबूतरे भी तोड़े गए। जेसीबी की सहायता से लगभग करीब 30-35 छोटे-बड़े चबूतरे तोड़े गए। इसकी भनक दुकानदारों को लग गई। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भारी संख्या में दुकानदार वहां पहुंच गए। दुकानदारों के विरोध को देखते हुए टीम दोपहर 12 बजे तक बाजार में रही। इसके बाद मामला डीसी तक पहुंचा, लेकिन वहां पर भी दुकानदारों ज्यादा तवज्जो नहीं मिली। हालांकि इसके बाद टीम अभियान बंद कर लौट गई। जिसके बाद पूरे दिन अभियान नहीं चला। करीब दो घंटे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नप कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर रखा सामान को जब्त किया।
विज्ञापन

अतिक्रमण की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिले थे व्यापारी
नप द्वारा कई महीने से अतिक्रमण अभियान नहीं चलाने के कारण शहर में अतिक्रमण की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। इसको लेकर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार लगाई थी। लेकिन नप ने एक-दो जगहों पर अतिक्रमण हटाकर व दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत देकर अभियान की इतिश्री कर दी थी। सोमवार को नगर परिषद की आमसभा में पार्षदों ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को उठाया था। अतिक्रमण को लेकर बैठक में काफी बहस भी हुई थी। पार्षदों ने कहा कि शहर में अतिक्रमण गंभीर समस्या है। ऐसे में रोजाना अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाना चाहिए। नप को पुलिस विभाग से पांच पुलिसकर्मी स्थायी रूप से लेना चाहिए, जिससे यह अभियान निरंतर चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण
शहर में अतिक्रमण के कारण कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे ज्यादा अतिक्रमण महावीर चौक, मुख्य बाजार, पुलिस बाजार, पुस्तक गली, सिंघाना रोड, बस स्टैंड, रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड, अनाज मंडी, नागरिक अस्पताल, गर्ल्स कालेज आदि जगहों पर अतिक्रमण बना हुआ है। इन जगहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

शहर में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। नप द्वारा मंगलवार को अभियान चलाया गया था लेकिन दुकानदारों के विरोध के कारण टीम लौट गई। अब हर रोज अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों को अतिक्रमण न करने व सामान दुकान की सीमा के अंदर रखने की हिदायत दी गई है। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा। - नगर परिषद चेयरमैन, भारती सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed