{"_id":"591755f24f1c1bd5428514e9","slug":"empoyees-warning-for-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी
bureau
Updated Sun, 14 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ की कार्यकारी के सदस्यों की मीटिंग शनिवार को आयोजित हुई। जिसमें सभी कार्यकारी के सदस्यों ने भाग लिया।
मीटिंग की अध्यक्षता संघ के प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने की। सुरेश कुमार ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी व चेयरपर्सन भारती सैनी अपनी मनमानी कर सफाई कर्मचारियों का शोषण करने पर आमादा हो चुकी हैं।
जिससे नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कभी सहन नहीं करेंगे। अगर सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर काफी दिनों मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि काफी अर्सा बीत चुका है, लेकिन अभी तक उनको सफाई करने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं कराए गए। उन्होंने कहा कि सफाई के साधनों की मांग को लेकर अनेकों बार नगर परिषद अधिकारियों व नप चेयरमैन को मौखिक व लिखित मांग पत्र देकर अवगत करवाना चाहते है, लेकिन नप अधिकारी हमें नौकरी से हटाने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि आठ मई को अपनी जायज मांगों को लेकर हमने सभी अखबारों में अपनी मांगों का प्रेस नोट दिया। जिससे देखकर नप अधिकारी व नप चेयरपर्सन भारती सैनी ने को ये बात हजम नहीं हुई और संघ के प्रधान सुरेश को सफाई कर्मचारी के पद से हटाने का नोटिस जारी कर दिया। चेयरपर्सन स्थाई कर्मचारी को सफाई दरोगा न लगाकर कच्चे कर्मचारी को ही सफाई दरोगा की पोस्ट पर लगाया हुआ है। इसके बाद फैसला लिया कि 15 मई को सुबह छह बजे सभी कर्मचारी अपना सफाई का काम छोड़कर हड़ताल करेंगे। जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर भगवान दास, निरंजन कुमार, प्रदीप, राजू, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, रामौतार, अमर सिंह, पूर्णचंद्र जैदिया, रोहताश, भीम सिंह, संजय, सुरेश, प्रताप सिंह, राजेंद्र, रमेश व दीपचंद्र आदि मौजूद थे।