{"_id":"611bea578ebc3e430e0eb041","slug":"electricity-corporation-bill-of-rs-6907784-sent-to-the-consumer-narnol-news-rtk6211901194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम ने उपभोक्ता को भेजा 6907784 रुपये का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम ने उपभोक्ता को भेजा 6907784 रुपये का बिल
विज्ञापन
मंडी अटेली। बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित से अधिक बिल भेजना एक आम बात हो गई है। निगम ऐसे-ऐसे उपभोक्ताओं को लाखों रुपये भेज देता है जिनके घरों में मात्र एक लाइट व पंखा चलता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है, क्योंकि निगम अधिकारी बिल ठीक करने का आश्वासन देकर उन्हें बार-बार चक्कर लगवाते है। ऐसा ही एक मामला अटेली क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में सामने आया है। जहां एक उपभोक्ता के द्वारा सीएम विंडो में गुहार लगाने के बावजूद भी पिछले छह महीने से बिजली बिल ठीक नहीं हो पाया। जिसके चलते उपभोक्ता बेहद परेशानी से गुजर रहा है।
गांव नीरपुर राजपूत निवासी बलबीर सिंह ने बिजली सप्लाई के लिए निगम से मीटर के माध्यम से कनेक्शन लिया हुआ है। जिसकी बिल की अदायगी समय अनुसार करता रहता है लेकिन गत जनवरी महीने में निगम ने उपभोक्ता के हाथ में हजारों का नहीं बल्कि लाखों रुपये का बिल थमा दिया गया। जिसको देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए। उपभोक्ता इसकी शिकायत निगम के उच्च अधिकारियों से कई बार कर चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। जनवरी महीने में उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ता का कहना है कि निगम की ओर से केवल 3573 रिडिंग का 6907784 रुपये का बिल जारी किया गया है। इसके साथ यह भी हिदायत दी गई कि अगर बिल की अदायगी समय अनुसार नहीं की गई तो लाखों रुपये की पेलेंटी के साथ 7009893 रुपये की अदायगी करनी पड़ेगी। सीएम विंडो व निगम के उच्च अधिकारियों के कार्यालय में चक्कर काट चुके उपभोक्ता का अब सीएम विंडो से मिलने वाले न्याय से भी विश्वास उठ चुका है।
अधिकारी का कहना
उपभोक्ता के बिल ठीक करने की शिकायत हमें प्राप्त हुई थी। जिसकी ठीक करने की प्रक्रिया जारी है। देरी इसलिए हो रही है कि बिल की खामियों को दुरुस्त करने का अधिकार निगम के हेड ऑफिस हिसार के पास है। वहां से ठीक होने के बाद ही उपभोक्ता का बिल ठीक हो पाएगा।
विज्ञापन
-अरुण कुमार, एसडीओ बिजली निगम, अटेली।