फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   electricity, consumer, camp in narnaul

नारनौल में बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई 19 को

Thu, 31 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 31 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान कराने के लिए अप्रैल में 9 बैठकों का आयोजन किया जाएगा।  निगम के प्रवक्ता ने बताया कि अप्रैल में आयोजित बैठकों में एक अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर (रेस्ट हाउस) जींद में, पांच अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर (पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस) पलवल में, आठ अप्रैल को विद्युत सदन, डी-ब्लॉक, विद्युत नगर हिसार में, 12 अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर फरीदाबाद में, 19 अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर नारनौल में, 22 अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय (कस्टमर केयर सेंटर) परिसर सिरसा में, 25 अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर रेवाड़ी में, 27 अप्रैल को अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर भिवानी में और 29 अप्रैल को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम परिसर, हेतरी हाउस, आईडीसी एरिया, नजदीक सेक्टर-14, महरौली रोड गुड़गांव में आयोजित बैठक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि इन बैठकों में सुनवाई के लिए सभी तरह की शिकायतें जैसे बिलिंग समस्या, वोल्टेज शिकायत, मीटरों से संबंधित शिकायत, बिजली आपूर्ति कटवाने और फिर जुड़वाने संबंधी, बिजली आपूर्ति में बाधाएं व बंद होना, दक्षता, सुरक्षा, विश्वसनीयता, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के आदेशों की अनुपालना न करने संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं को फोरम में जाने से पूर्व ये सुनिश्चित करना होगा कि उसी मामले पर किसी अन्य न्यायालय में मामला लंबित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed