फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   electricity, consumer, camp, hindi news

कल होगी बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई

Mon, 18 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 18 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) की ओर से हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के दिशा-निर्देशानुसार उपभोक्ताओं की सुनवाई के लिए 20 अप्रैल को सुबह 11:30 बजेे अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर नारनौल में बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


निगम के प्रवक्ता ने यहां बताया  कि सीजीआरएफ, द्वारा आयोजित इस बैठक में सभी तरह की शिकायतों जैसे बिलिंग  समस्या, वोल्टेज शिकायत, मीटरों से संबंधित शिकायतें, बिजली आपूर्ति कटवाने  व दोबारा जुड़वाने संबंधी, बिजली आपूर्ति में बाधाएं व बंद होना, दक्षता, सुरक्षा, विश्वसनीयता, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के आदेशों की  अनुपालना न करने संबंधी मामलों को शामिल कर उन पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यद्यपि फोरम द्वारा बिजली की चोरी व उसके अनाधिकृत उपयोग, दुर्घटनाओं व जांच संबंधी मामलों को शामिल नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं को फोरम में जाने से पूर्व ये सुनिश्चित करना होगा कि उसी मामले पर किसी अन्य न्यायालय में मामला लंबित न हो। उपभोक्ता को शिकायत का विस्तृत विवरण सत्यापित शपथ-पत्र के साथ देना होगा। प्रार्थी द्वारा किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed