फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Elections possible this year due to One Nation One Election: Dr. Ajay Singh Chautala

वन नेशन वन इलेक्शन के चलते इसी साल चुनाव संभव : डाॅ. अजय सिंह चौटाला

Tue, 05 Sep 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 05 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Elections possible this year due to One Nation One Election: Dr. Ajay Singh Chautala
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय चौटाला।
नारनौल। जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन नेशन वन इलेक्शन के लिए विशेष सेशन बुलाया है, उससे लगता है कि अब मिशन-2024 नहीं, मिशन-2023 की तैयारी करनी होगी। देश में नवंबर में पांच राज्यों के होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ हो सकता है कि लोकसभा चुनाव भी करवा दिए जाएं। इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस ले तथा दादरी रैली की तैयारी चुनाव की तरह से करें।
विज्ञापन

यह बात जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने सोमवार को रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेते हुए कही। डाॅ. चौटाला ने कार्यकर्ताओं 17 सितंबर को दादरी में पार्टी की लोकसभा स्तरीय होने वाली नव संकल्प रैली का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि इस रैली के साथ ही मिशन-2024 शुरू हो गया है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से सक्रिय हो गए हैं और हमने भी सभी दस लोकसभा सीटों पर रैलियां करने का निर्णय किया हुआ है। उन्होंने कहा कि जजपा चौधरी देवीलाल की नीति पर चलती आई है। जिसके बल पर हमने चुनाव में जो घोषणाएं की, उन्हें कानून बनवाया है। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर फसल की 48 घंटे में एकमुश्त राशि दिलाकर किसानों को आर्थिक आजादी दिलवाई है। हरियाणा में हमारी बदौलत 14 फसलें एमएसपी में शामिल की गई हैं। इस मौके पर जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने संगठन में चुने गए नए पदाधिकारियों को बधाई दी तथा कहा पदाधिकारी मिलकर एक बूथ एक योद्धा एवं एक सखी जल्दी से तैयार कर लें। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष शर्मा ने की। सम्मेलन में चेयरमैन राजेंद्र लितानी, कंवर सिंह कलवाड़ी, चेयरपर्सन कमलेश सैनी, तेजप्रकाश एडवोकेट, रमेश पालड़ी, सिकंदर गहली, सुविधा शास्त्री, भोजराज, वीरेंद्र बनिहाड़ी, कुलदीप कलवाड़ी, रविंद्र गागड़वास, सुरेश शास्त्री, विजयपाल एडवोकेट, सुमेर कांडा, संदीप भांखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed