{"_id":"163ea66be29ac5cc509e34c3e7acb965","slug":"election-on-24-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को होगा जिला प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को होगा जिला प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग एवं हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला महेंद्रगढ़ में पंचायती राज अधिनियम के तहत नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों की पहली बैठक 24 फरवरी को प्रात : 11 बजे पंचायत भवन, नारनौल में होगी। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा करेंगे। इस दौरान जिला परिषद के प्रधान और उप-प्रधान के पद का चुनाव होगा।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस बारे में एजेंडा सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों को जारी किया जा चुका है। साथ ही प्रधान व उप-प्रधान के पद के चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चुनाव आयुक्त और हरियाणा सरकार की हिदायत के अनुसार प्रधान व उप-प्रधान का चुनाव इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन द्वारा किया जाएगा। इस बारे में चुनाव कार्यक्रम भी जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही सभी जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) द्वारा जिला परिषद सदस्य चयनित होने बारे जारी किया गया प्रमाण-पत्र मूल रूप में अपने साथ लाएं।
विज्ञापन