फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   election, education minister, congress saporter candidate win

शिक्षामंत्री के गढ़ में कांग्रेस समर्थक को मिली चौधर

Mon, 25 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 25 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामंत्री के गढ़ में सरकार को उस समय बड़ा झटका लगा जब क्रॉस वोटिंग के दम पर कांग्रेस समर्थक के सिर पर ब्लाक चेयरमैन का ताज सज गया। ये हालात तो तब बने जब शिक्षामंत्री खुद बीडीपीओ कार्यालय तक आए थे। वहीं वाइस चेयरमैन के पद पर बीजेपी समर्थित देवेंद्र सिंह को चुना गया।
विज्ञापन


चेयरमैन पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस से मंगल सिंह और भाजपा के शिक्षामंत्री खेमे से कांता देवी मैदान में थे। चुनाव में मंगल सिंह को 17 वोट मिले, जबकि कांता को 11 वोट मिले। वहीं वाइस चेयरमैन पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में आ गए। जिसके चलते बीजेपी समर्थित देवेंद्र सिंह चुने गए। देवेंद्र को 10 वोट, मितलेश को 8, रायसिंह को 5, सुरेश कुमार को 3 व रामसिंह को 2 वोट मिले।
विज्ञापन


शिक्षामंत्री की अगुवाई में आए थे 17 मेंबर
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा की अगुवाई में ब्लाक समिति के 17 सदस्य एक प्राईवेट स्कूल की बस में सवार होकर बीडीपीओ कार्यालय तक पहुंचे थे। शर्मा अपनी कार में सवार होकर बस के आगे-आगे पहुंचे थे। इसके बाद सभी सदस्यों को दिशा-निर्देश देकर वहां से वापस लौट गए थे। वहीं दूसरे गुट के लोग दो गाड़ियों में सवार होकर चुनाव कार्यालय तक आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉस वोटिंग में चुनाव हारी भाजपा
भाजपा का शिक्षामंत्री खेमा क्रॉस वोटिंग का शिकार हो गया। चुनाव कार्यालय तक जब वे पहुंचे थे तो उनके पास 17 मेंबर थे लेकिन जब नतीजे आए तो केवल 11 वोट ही भाजपा के उम्मीदवार को मिली। ऐसे में साफ पता लग रहा है कि भाजपा क्रॉस वोटिंग का शिकार हो गई। वहीं क्षेत्र में चर्चा यह भी है कि चुनाव रद्द हो जाने के भय से कांग्रेसी उम्मीदवार ने अपने 6 पार्षद भाजपा के खेमे में घुसा दिए थे। जिसके चलते भाजपाई पूरी तरह आश्वस्त हो गए कि चेयरमैनी तो उन्हीं के पास आएगी।

चुनाव परिणाम से पहले खिसक गए भाजपा कार्यकर्ता
चुनाव परिणाम का अंदाजा लगने के के कारण भाजपा कार्यकर्त्ता नतीजे घोषित किए जाने से पूर्व ही खिसक गए। वहीं भाजपाई दिग्गज शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के भाई राजू शर्मा आखिर तक चुनाव कार्यालय के बाहर डटे रहे लेकिन जब उन्हें हार का पता लगा तो वे बाहर से चले गए। वहीं चुनावी कार्यक्रम में चेयरमैन पद जीतने तक कांग्रेसी मौके पर डटे रहे।


तीन घंटे चला चुनावी कार्यक्रम
चुनाव कार्यक्रम नियत समय 2 बजे एसडीएम उमेद सिंह मोहन की देखरेख में शुरू किया गया। वहीं तीन घंटे चले कार्यक्रम में पहले चेयरमैन पद का चुनाव करवाया गया। वहीं चेयरमैन पद का चुनाव होने के तुरंत बाद वाइस चेयरमैन के लिए आवेदन लिए गए। इसके बाद चुनाव संपन्न करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed