फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   election, bar association, preparation

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कल, तैयारियां पूरी

Sat, 03 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
election, bar association, preparation
नारनौल। पांच अप्रैल को जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, सचिव और सह सचिव पदों के लिए चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश यादव एडवोकेट मांदी ने बताया कि चुनाव के दौरान कोविड-19 की हिदायतों का पालन किया जाएगा। सभी अधिवक्ताओं से कहा गया है कि कोरोना की हिदायतों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी व मास्क लगाकर रखें।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि पांच अप्रैल को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव को सुचारू रूप से कराने के लिए टीम का गठन किया जा चुका है। बार रूम के पास ओल्ड लाइब्रेरी में मतदान कक्ष बनाया गया है। जिसके लिए अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग रंगों के मत पत्र तथा मत पेटियां होंगी। यादव ने समस्त बार एसोसिएशन के मतदाताओं से अनुरोध किया कि अपना पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं ताकि शांतिपूर्ण रूप से मतदान हो सके। बार प्रधान के लिए यशवंत सिंह व अशोक यादव मैदान में है। सचिव पद के लिए मनीष यादव, योगेश सोनी व वीरेंद्र सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं सह सचिव पद के लिए मुकेश कुमारी व नरेंद्र चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed