फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Eid: Hug each other, congratulations

ईद : एक-दूसरे को गले लगाया, दी मुबारकबाद

Tue, 03 May 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eid: Hug each other, congratulations
ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। रमजान के ईद पर शिवाजी नगर स्थित जामा मस्जिद में मंगलवार की सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश में अमन-चैन और भाई चारे की दुआ की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

इमाम मोहम्मद हनीफ गौरवाल ने बताया कि हर मजहब के कुछ खास त्यौहार ईद बकरा, ईद, शबे बरात, होली, दीपावली होते हैं जिस दिन लोग खुशियां मनाते हैं। ऐसे ही आज ईद का दिन खुशी का दिन है। मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार ईद होता है। जब ईद के चांद का दीदार पूरी दुनिया में होता है तो रोजा रखना मुकम्मल होता है। ईद इस्लाम के सबसे खास त्योहारों में से एक है। यह त्यौहार लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का प्रतीक रहा है और साथ ही बच्चे-बड़े ईदी पाने के लिए इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। रमजान का महीना खत्म होने के बाद मीठी ईद मनाई जाती है। पूरे एक महीने के रोजे रखने के बाद ईद आती है। ईद पर मस्जिदों में सामूहिक नमाज पढ़ी जाती है और अल्लाह का शुक्र अदा करके जश्न मनाने के लिए एकत्रित होते हैं। ईद-उल-फितर के त्योहार पर एक दूसरे को गले मिलकर प्यार दिया जाता है। अल्लाह रब्बुल इज्जत ने हम मुसलमानों के लिए ये ईद का दिन माहे रमजानुल मुबारक के महीने के बदले में दिया है। हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि हमारे मुल्क हिंदुस्तान में अमन और भाई चारा कायम रहे। इस दौरान बशीर अहमद, शमीम अहमद, समीर, नदीम, इकबाल, परवेज राणा, समीर राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed