{"_id":"5d4dc9ba8ebc3e6cac648450","slug":"education-minister-rest-house-narnol-news-rtk5108775189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायगा के ग्रामीणों ने जमीन देने से किया इनकार, पुराने रेस्ट हाउस के पीछे नपा की जमीन पर बनेगा रेस्ट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायगा के ग्रामीणों ने जमीन देने से किया इनकार, पुराने रेस्ट हाउस के पीछे नपा की जमीन पर बनेगा रेस्ट हाउस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पायगा की पंचायत ने लोक निर्माण विश्राम गृह के लिए जमीन देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद किले के सामने पुराने रेस्ट हाउस के पीछे ऊंचाई पर ही नया रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। शनिवार को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह आधारशिला रखेंगे।
नगरपालिका ने रेस्ट हाउस को जमीन देने का प्रस्ताव पास कर संबंधित विभाग को दे दिया है। अब इस जगह को चंडीगढ़ अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। रेस्ट हाउस लगभग 30 फुट ऊंचाई पर बनाया जाएगा। रेस्ट हाउस आधुनिक सुविधा युक्त होगा। साथ में एक क्वार्टर और सब रेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा। विभाग ने लगभग 7.91 करोड़ रुपये का रफ एस्टिमेट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास अप्रूवल के लिए भेज दिया है।
बता दें कि प्रशासन कैंची मोड़ के पास गांव पायगा की दो एकड़ जमीन पर लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस बनाना चाहता था। प्रशासन की ओर से साइट भी देखी जा चुकी थी और जमीन की अप्रूवल भी आ गई थी। 1.36 करोड़ रुपये सरकार ने जमीन खरीदने के लिए पास कर दिए थे। इसके अलावा निर्माण कार्य के लिए 707 लाख रुपये का एस्टिमेट बनाकर अप्रूवल के लिए भेज दिया था। परंतु गांव पायगा की पंचायत ने बाद में जमीन देने से इनकार कर दिया। पंचायत की ओर से पहले प्रस्ताव पास कर दिया जा चुका था। बाद में ग्रामीणों के दबाव में पंचायत ने प्रशासन को जमीन देने से इनकार कर दिया। लोक निर्माण विभाग के एसई अशोक कुमार तथा एक्सईएन हेमंत कुमार ने शुक्रवार को साइड को चेक किया।
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा विश्राम गृह
लोक निर्माण विश्राम गृह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। रेस्ट हाउस में आठ कमरे बनाए जाएंगे। इनमें से एक सीएम सूट, तीन वीआईपी सूट तथा चार ऑफिसर कक्ष बनाए जाएंगे। प्रत्येक कक्ष के साथ शौचालय एवं स्नानगृह अटैच होंगे। रेस्ट हाउस के नीचे पार्किंग की सुविधा की जाएगी। प्रशासन ने दो दिन पहले ही दोबारा से 7.91 करोड़ रुपये का रफ एस्टिमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा है।
रेस्ट हाउस पुराने रेस्ट हाउस के पीछे बनाया जाएगा। नगरपालिका ने जमीन का प्रस्ताव दे दिया है। पहले गांव पायगा की पंचायत की दो एकड़ जमीन पर बनाया जाना था, परंतु बाद में पंचायत ने जमीन देने से इनकार कर दिया। शनिवार को शिक्षामंत्री और लोक निर्माण मंत्री इसकी आधारशिला रखेंगे जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
- सोमदत्त शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़।
पहले हमने प्रस्ताव पास कर दे दिया था, लेकिन वह प्रस्ताव अधूरा था। ग्रामीणों ने जमीन देने से इनकार कर दिया। ग्रामीण वहां पर कोई बड़ा प्रोजेक्ट स्थापित करवाना चाहते हैं।
- सुरेंद्र सिंह, सरपंच गांव पायगा।