फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Education Board will honor the teachers of Aarohi School Mandhana

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षा बोर्ड करेगा आरोही स्कूल मंढाणा के अध्यापकों को सम्मानित

Thu, 02 Apr 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Education Board will honor the teachers of Aarohi School Mandhana
फोटो 1आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाणा में मौजूद छात्र।स्रोत संस्था
नारनौल। आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाणा ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा (मार्च 2025) में परिमाणात्मक व गुणात्मक आधार पर पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही कक्षा 10वीं की परीक्षा में भी विद्यालय ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर शिक्षा बोर्ड ने प्राचार्य लीलू राम यादव सहित कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी प्राध्यापकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बोर्ड ने संबंधित शिक्षकों के नाम मांगे हैं। यह जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से जारी पत्र में दी गई है।
विज्ञापन

विद्यालय की छात्रा भूमिका (विज्ञान संकाय) और करिश्मा (वाणिज्य संकाय) ने कक्षा 12वीं में महेंद्रगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं, दिव्या ने कक्षा 10वीं में जिले में टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जुलाई 2025 को पंचकूला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूमिका को सम्मानित किया था जबकि 19 फरवरी 2026 को जींद में आयोजित कार्यक्रम में दिव्या को 21 हजार नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था।
ग्राम पंचायत मंढाणा के सरपंच लीलाराम यादव ने विद्यालय की यह उपलब्धि गर्व का विषय है। विद्यालय पहले भी पांच बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है।

प्राचार्य लीलू राम यादव ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
एसएमसी प्रधान रजनीकांत, एसएमसी सदस्यों ने प्राचार्य, सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य मुकेश कुमारी, नीलम रानी, सीमा कुमारी, निशा यादव, डॉ. पूनम, डॉ. ज्योति सैनी, मनीषा, डॉ. कुसुम लता, राजपाल चंदेला सहित अनेक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed